Daily Horoscope
✕

रेलमंत्री का ट्रेनों से dining car हटाकर AC 3 टियर डिब्बे लगाने की बात से इंकार

Updated: शुक्रवार, 6 अगस्त 2021 (15:26 IST)
प्रमुख बिंदु
नई दिल्ली। रेलवे ने शुक्रवार को इस बात से इंकार किया कि विभिन्न ट्रेनों से भोजन यान को हटाकर उनके स्थान पर वातानुकूलित 3 टियर डिब्बे लगाए जा रहे हैं। रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने एक सवाल के लिखित जवाब में राज्यसभा को यह जानकारी दी। उनसे पूछा गया था कि क्या सरकार 300 से अधिक रेलगाड़ियों से भोजन यान को हटाकर उन्हें वातानुकूलित 3 टियर डिब्बों से बदल रही है। वैष्णव ने इसके जवाब में कहा कि जी नहीं। ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

ALSO READ: सुप्रीम कोर्ट ने धनबाद जज मौत मामले में सीबीआई को लगाई कड़ी फटकार, नोटिस भी किया जारी
 
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि मौजूदा वैश्विक महामारी कोविड-19 को देखते हुए कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए वातानुकूलित डिब्बों में लिनेन सेट (चादर आदि) मुहैया नहीं कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर बहुउद्देशीय स्टॉल के माध्यम से 'बेडरोल' आदि बिक्री के लिए उपलब्ध कराए गए हैं।

ALSO READ: होम लोन पर ब्याज दर में कटौती पर क्या बोले RBI गवर्नर...
 
रेलमंत्री ने एक अन्य सवाल के जवाब में कहा कि इंडियन रेलवे स्टेशन डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईआरएसडीसी) ने अमृतसर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास की योजना बनाई है। अमृतसर स्टेशन के पुनर्विकास के लिए अर्हता अनुरोध (आरएफक्यू) को अंतिम रूप दे दिया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 महामारी को रोकने के लिए रेलवे ने 23 मार्च 2020 से सभी पैसेंजर रेलगाड़ियों को बंद कर दिया है। वर्तमान स्थिति में राज्य सरकार के सुझावों और चिंताओं तथा स्‍वास्‍थ्‍य परामर्श को ध्यान में रखते हुए सीमित ठहरावों के साथ सिर्फ स्पेशल रेलगाड़ियां ही चलाई जा रही हैं।
 
वैष्णव ने कहा कि 1 अगस्त 2021 तक भारतीय रेल ने दैनिक औसत आधार पर 6,166 स्पेशल रेलगाड़ी सेवाओं का परिचालन किया है जिनमें 1,517 मेल व एक्सप्रेस रेलगाड़ियां तथा 846 पैसेंजर रेलगाड़ियां शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल वर्तमान स्थिति पर कड़ी नजर रख रही है और तदनुसार गाड़ी सेवाओं के परिचालन को विनियमित कर रही है।(भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

कल्पना सोरेन संग अर्जुन मुंडा के आवास पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, सायरा मुंडा को दी श्रद्धांजलि

LIVE: इंडिया गठबंधन को बड़ा झटका, परिसीमन बिल को DMK का समर्थन

ऋषिकेश में 100 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक राफ्टिंग बेस स्टेशन, रोजगार और पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

“राज्यसभा के लिए हमने अपनी सीट छोड़ी थी...”: परिसीमन बिल पर NCP-SP के रुख से महाराष्ट्र कांग्रेस नाराज

‘2027 में कोविड से भी बड़ा संकट ला सकता है AI': रिसर्चर के ओपन लेटर ने मचाई हलचल, जानें क्या दी चेतावनी

अगला लेख