Daily Horoscope
✕

खुशखबर, रेलवे ने भर्ती परीक्षाओं में उम्र सीमा में दी छूट

Updated: सोमवार, 19 फ़रवरी 2018 (23:51 IST)
नई दिल्ली। बिहार और केरल में विरोध प्रदर्शनों के बाद रेलवे ने सोमवार को विभिन्न पदों पर नियुक्ति की ऊपरी आयु सीमा में छूट दी और कहा कि बांग्ला और मलयालम सहित क्षेत्रीय भाषाओं में भर्ती परीक्षा लेने का विकल्प उपलब्ध कराया जाएगा।


एक बयान में रेलवे ने कहा कि अनारक्षित श्रेणी में सहायक लोको पायलट और लोको पायलट की ऊपरी उम्र सीमा 28 से बढ़ा कर 30 कर दी गई है। इन पदों पर ओबीसी के लिए 31 वर्ष से उम्र सीमा बढ़ाकर 33 कर दी गई है। एससी और एसटी श्रेणी में वर्तमान 33 साल की उम्र को बढ़ाकर 35 साल कर दिया गया है।

इसी तरह ग्रुप डी परीक्षाओं में अनारक्षित श्रेणी में ऊपरी उम्र 28 से बढ़ाकर 30 कर दी गई है। ओबीसी में ऊपरी उम्र सीमा 34 से बढ़ाकर 36 जबकि एससी एवं एसटी में 36 से बढ़ाकर 38 कर दी गई है। रेलवे भर्ती बोर्ड वेबसाइट के जरिए जनवरी और फरवरी में ऑनलाइन आवेदन मंगाया गया था।

इसमें करीब 90,000 विभिन्न पद थे। जिसमें ग्रुप सी लेवल (पूर्व में ग्रुप डी) और ग्रुप सी लेवल द्वितीय श्रेणी के पद शामिल हैं। बयान में कहा गया गया है, यह भी निर्णय लिया गया है कि परीक्षा लेने के लिए अभ्यर्थियों को मलयालम, तमिल, कन्नड, ओडिया, तेलुगू, बांग्ला और अन्य भाषाओं में प्रश्न पत्र उपलब्ध कराया जाएगा। (भाषा)

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

सेंसेक्स 2326 अंक उछला, निफ्टी 25800 के पार; एंथ्रोपिक की धमाकेदार एंट्री, जानें कैसा रहेगा अगला हफ्ता

गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश मामले में भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता को 19 साल से ज्यादा की जेल

पहलगाम आतंकी हमले में इस्तेमाल GoPro कैमरे पर चीन ने नहीं दिया जवाब, NIA को मिले फॉरेंसिक सबूत

मणिपुर में जहरीली शराब का कहर, 10 लोगों की मौत, 100 से ज्यादा अस्पताल में भर्ती, CM ने मरीजों से की मुलाकात

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

अगला लेख