Daily Horoscope
✕

Kangchenjunga Express Accident : रेल दुर्घटना पर रेलवे बोर्ड ने कहा- ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली युक्त नहीं था मार्ग

Updated: सोमवार, 17 जून 2024 (19:55 IST)
Railway Board statement on Kanchenjunga Express accident : रेलवे के गुवाहाटी-दिल्ली मार्ग पर जहां सोमवार को सियालदह कंचनजंगा एक्सप्रेस में एक मालगाड़ी ने पीछे से टक्कर मारी वहां ‘कवच’ या ट्रेन टक्कर रोधी प्रणाली उपयोग में नहीं थी। एक शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी। रेलवे बोर्ड की अध्यक्ष जया वर्मा सिन्हा ने कहा कि इस मार्ग के लिए स्वचालित टक्कर रोधी ट्रेन सुरक्षा प्रणाली ‘कवच’ ​​की योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा, अभी यह वहां नहीं है।
ALSO READ: Train Accident: रेलमंत्री ने वैष्णव की अनुग्रह राशि की घोषणा, लेंगे स्थिति का जायजा
मालगाड़ी के चालक की ओर से संभावित मानवीय भूल की ओर इशारा करते हुए सिन्हा ने कहा कि न्यू जलपाईगुड़ी के निकट टक्कर संभवतः इसलिए हुई क्योंकि मालगाड़ी ने सिग्नल की अनदेखी की और अगरतला से सियालदह जा रही कंचनजंगा एक्सप्रेस को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में मालगाड़ी के इंजन चालक की मौत हो गई।
 
अध्यक्ष के अनुसार, इस घटना में पांच लोगों की मौत हो गई। हालांकि पश्चिम बंगाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के हवाले से कुछ स्थानीय खबरों में मृतकों की संख्या 15 बताई गई है। सिन्हा ने कहा, पांच यात्रियों की मौत हो गई है। मालगाड़ी के लोको पायलट और कंचनजंगा एक्सप्रेस के गार्ड की भी मौत हो गई है।
 
सिन्हा ने कहा, करीब 50 यात्री घायल हुए हैं, जिन्हें उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि कंचनजंगा एक्सप्रेस का एक गार्ड कोच और दो पार्सल कोच नष्ट हो गए और इन तीन कोचों के कारण ही यात्री कोच पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा।
ALSO READ: कंचनजंघा एक्सप्रेस दुर्घटना की जांच रेलवे सुरक्षा आयुक्त करेंगे : अश्विनी वैष्णव
सिन्हा ने कहा, जनरल डिब्बे पर भी असर पड़ा है। हमारी प्राथमिकता यात्रियों को बचाना था। अब यह काम पूरा हो गया है। हमारे एरिया अफसर और उनकी टीम न्यू जलपाईगुड़ी स्टेशन से 10 किलोमीटर दूर स्थित दुर्घटनास्थल पर पहुंच गई है। अध्यक्ष ने यह भी कहा कि सुरक्षा रेलवे की पहली प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, हम यह सुनिश्चित करने के लिए हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि ट्रेन परिचालन सुरक्षित रहे।
 
सिन्हा ने कहा कि ‘कवच’ का क्रियान्वयन मिशन मोड पर किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह 1,500 किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर पहले से ही क्रियाशील है, जबकि इस वर्ष के अंत तक इसमें 3,000 किलोमीटर और जोड़ दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश के रेलवे नेटवर्क में कवच परियोजना का तेजी से क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए आपूर्तिकर्ताओं द्वारा सुरक्षा प्रणाली का उत्पादन बढ़ाया जाना चाहिए।
ALSO READ: पश्चिम बंगाल में बड़ा ट्रेन हादसा, मालगाड़ी ने कंचनजंगा एक्सप्रेस को मारी टक्कर, 15 की मौत, 60 घायल
सिन्हा ने बताया कि घायलों को सिलीगुड़ी स्थित उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया है और वहां उनका इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा, स्थानीय लोग घटनास्थल पर सबसे पहले पहुंच गए। राज्य और जिला प्रशासन के अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। एनडीआरएफ, सेना और अन्य दल भी बचाव के लिए मौके पर पहुंच गए। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

राष्ट्रीय एकता दिवस पर गांधीनगर में निकली भव्य बाइक रैली, CM भूपेंद्र पटेल ने दिखाई हरी झंडी

Cyclone Alert : चक्रवात 'अर्नब' का खतरा, ओडिशा में NDRF की 17 टीमें तैनात, 5 जिलों में दो दिन स्कूल-कॉलेज बंद

अपराधी कितना भी डीपफेक का आवरण ओढ़े, उसे खोज निकालेंगे : CM योगी

यूपी माध्यमिक विद्यालयों में 20 हजार 382 पदों पर होगी भर्ती

अगला लेख