Hanuman Chalisa
✕

राहुल ने भाषण के अनुवाद की परेशानियों पर दिलचस्प किस्सा किया साझा

Updated: बुधवार, 29 नवंबर 2023 (16:23 IST)
कोझिकोड (केरल)। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने बुधवार को एक दिलचस्प किस्सा साझा किया कि कैसे तेलंगाना में उनके एक भाषण के अनुवादक को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ा। गांधी ने यह किस्सा एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में बयां किया, जहां इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के सांसद अब्दुस्समद समदानी उनके भाषण का अनुवाद करने के लिए मौजूद थे।
 
वायनाड से लोकसभा सदस्य राहुल गांधी ने मजाक में कहा कि उनका अनुवादक बनना एक खतरनाक काम हो सकता है। तेलंगाना में एक चुनावी रैली में अपने हालिया भाषण का उदाहरण देते हुए कांग्रेस सांसद ने कहा कि अनुवादक बहुत परेशानी में पड़ गए।
 
राहुल गांधी ने कहा कि मैं कुछ कह रहा था और वे (अनुवादक) कुछ और कह रहे थे। फिर कुछ समय बाद मैंने अपने शब्द गिनने शुरू कर दिए। वे तेलुगु में बोल रहे थे इसलिए मैंने सोचा कि अगर मैं हिन्दी में 5 शब्द बोलूं तो इसका तेलुगु में अनुवाद करने में 5 या 7 शब्द लगेंगे, लेकिन वे 20, 25, 30 शब्द बोलते थे।
 
उन्होंने कहा कि कभी-कभी मैं कुछ बहुत उबाऊ बात भी कह देता था तो भीड़ बहुत उत्साहित हो जाती थी। फिर मैं कुछ रोमांचक बात कह देता था और भीड़ शांत हो जाती थी। उस वक्त मैं गुस्सा भी नहीं कर सकता था इसलिए मुझे हर समय मुस्कुराना पड़ता था। कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें यकीन है कि उनके सहयोगी (समदानी) को पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में उनके भाषण का अनुवाद करते समय ऐसी कोई समस्या नहीं होगी।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta

Show comments

Baba Ramdev : पहनाई माला, कहा था भगवान का अवतार, अब बोले- पाखंडी, बाबा बागेश्वर से क्यों नाराज हुए स्वामी रामदेव

WhatsApp Web इस्तेमाल करने वालों के लिए अलर्ट, पब्लिक कंप्यूटर पर न करें यह गलती, वरना हैक हो सकता है अकाउंट

क्या दुनिया की बड़ी शक्तियां नया समीकरण बना रही हैं और भारत बाहर खड़ा है?

पहली बार हाथ में आया गेमिंग कंट्रोलर, GTA 6 खेलते-खेलते शशि थरूर ने नोटबंदी पर कह दी यह बड़ी बात

सावधान! जिस बिसलेरी की बोतल को समझते हैं सबसे शुद्ध, जांच में उसी का पानी निकला असुरक्षित; FSSAI का बड़ा एक्शन

सभी देखें

403 सीटों पर लिस्ट जारी कर दे सपा, हमें कुछ नहीं चाहिए: इमरान मसूद का तीखा पलटवार

सोना चांदी में भारी गिरावट, अब तक 32 फीसदी सस्ता हुआ सोना, जानिए क्या करें?

गुजरात वैश्विक खेलों का हब बन रहा है - सीएम भूपेंद्र पटेल

शेयर बाजार में लौटी बहार! सेंसेक्स ने लगाई 2,050 अंकों की छलांग, इन 5 बड़े कारणों से निवेशकों की हुई चांदी

उमर खालिद और शरजील इमाम को सुप्रीम कोर्ट से झटका, दिल्ली पुलिस को नोटिस

अगला लेख