Daily Horoscope
✕

राहुल बोले, केंद्र की ढुलमुल नीति से टीकाकरण अधर में, सबको मुफ्त में लगे टीका

Updated: बुधवार, 2 जून 2021 (14:23 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस ने देश के सभी नागरिकों को कोविडरोधी टीका मुफ्त में लगाए जाने की मांग करते हुए बुधवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की ढुलमुल नीति की वजह से टीकाकरण अधर में लटक गया है। मुख्य विपक्षी पार्टी ने मुफ्त टीकाकरण की पैरवी करते हुए विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर 'स्पीक-अप फॉर फ्री यूनिवर्सल वैक्सीनेशन' हैशटैग से अभियान चलाया है।

ALSO READ: Corona World Update: विश्व में कोरोना संक्रमितों की संख्या 17.10 करोड़ के पार , 35.57 लाख से ज्यादा की मौत
 
पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस अभियान के तहत ट्वीट किया कि कोरोनावायरस महामारी के खिलाफ सबसे मजबूत सुरक्षा कवच सिर्फ टीका है। देश के जन-जन का मुफ्त टीकाकरण करने के लिए आप भी आवाज उठाइए- केंद्र सरकार को जगाइए!  कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने फेसबुक पोस्ट में कहा कि आज देश में प्रतिदिन औसतन 19 लाख लोगों को टीका लग पा रहा है। केंद्र सरकार की ढुलमुल टीका नीति ने टीकाकरण को अधर में लाकर छोड़ दिया है।

ALSO READ: सीएम योगी के कोरोना प्रबंधन से खुश हुए बीएल संतोष, जानिए क्या बोले...
 
उन्होंने दावा किया कि भारत के लोगों ने आशा की थी कि सबके लिए मुफ्त टीका की नीति बनेगी लेकिन केंद्र सरकार ने दिया क्या? टीकाकरण केंद्रों पर ताले, एक देश में टीके के 3 दाम, अभी तक मात्र 3.4 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण, जिम्मेदारी त्यागकर भार राज्यों पर डालना। दिशाहीन टीका नीति।

 
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने एक वीडियो जारी कहा कि एक टीका ही है, जो पूरी दुनिया और भारत को कोविड से बचा सकता है। इसलिए हमारी मांग है कि देशवासियों को मुफ्त में टीका लगाया जाना चाहिए। पार्टी के कई अन्य नेताओं ने भी इस अभियान के तहत मुफ्त टीकाकरण की मांग उठाई। (भाषा)

Show comments

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

Chirag Paswan : आखिर कितनी ट्रेनों को रोकेंगे?’ दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन से पहले चिराग पासवान का बयान

गुजरात सरकार की बड़ी पहल : पोरबंदर में स्थापित होगा M-BRIC, सीवीड प्रोसेसिंग, स्टार्टअप्स और अनुसंधान को मिलेगी गति

Indore Traffic Alert : 11 अक्टूबर को भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए कई रास्ते बंद, घर से निकलने से पहले देखें रूट और पार्किंग की पूरी जानकारी

किचन से लेकर खेतों तक मचेगी तबाही! 1950 के बाद आ रहा 'सुपर अल नीनो' लाएगा रिकॉर्डतोड़ गर्मी और सूखा, क्या है बड़ा अलर्ट?

सभी देखें

LIVE: CJP प्रोटेस्ट के लिए दिल्ली में हाई अलर्ट, गुरुग्राम से ध्रुव राठी गिरफ्तार

सीजेपी प्रोटेस्ट से पहले अभिजीत दीपके बोले- जेनजी से डरी हुई है सरकार, युवा आपसे नहीं डरता

Top News 10 October: दिल्ली में आज CJP का प्रदर्शन, सुरक्षा सख्‍त, दिपके बोले-जेनजी से डरी सरकार

दिल्ली-गुरुग्राम बॉर्डर पर भीषण जाम, सरहौल बॉर्डर पर गाड़ियों की लंबी कतारें; CJP आंदोलन को लेकर बढ़ी चौकसी

राष्ट्रपति मुर्मू से मुलाकात के बाद राहुल गांधी बोले- उन्होंने 'वोट चोरी' के आरोपों को खारिज नहीं किया, सबूत मांगे

अगला लेख