suvichar
✕

बड़ी खबर, गुजरात बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द की

Updated: बुधवार, 2 जून 2021 (13:55 IST)
गांधीनगर। सीबीएसई और आईसीएसई बोर्ड के बाद बुधवार को गुजरात बोर्ड ने भी 12वीं की परीक्षा रद्द कर दी। गुजरात कैबिनेट की बैठक में परीक्षा को रद्द करने पर आम सहमति बनी।

गुजरात सरकार में शिक्षा मंत्री भूपेंद्र सिंह चूडास्मा ने यह जानकारी दी। कैबिनेट बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए हालात अभी भी ऐसे नहीं हैं कि बच्चों की सेहत को खतरे में डालने का जोख‍िम उठाया जा सके। 

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को CBSE, ICSC ने कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए 12वीं की परीक्षा रद्द करने का फैसला किया था।

इस बीच मध्यप्रदेश के स्कूल शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने भी कहा कि आज सीएम शिवराज के साथ बैठक में एमपी बोर्ड को लेकर आज फैसला किया जाएगा। 

उल्लेखनीय है कि गुजरात बोर्ड ने 1 जुलाई से दसवीं और बारहवीं कक्षा की परीक्षाओं के आयोजन की घोषणा की थी। बोर्ड की तरफ से परीक्षाओं का पूरा टाइम टेबल जारी कर दिया गया था।
 

Show comments

योगी का अखिलेश को खुला चैलेंज! कहा- आइए अयोध्या से आजमाते हैं किस्मत, चेलों से क्या लड़ना

OBC आरक्षण पर गरमाई मध्यप्रदेश की सियासत, कांग्रेस बोलीं, सरकार ने OBC की पीठ में घोंपा छुरा, सरकार की मंशा पर उठाए सवाल

सोपोर के जंगलों में मिला हथियारों का जखीरा, MGL, 11 ग्रेनेड और 3 IED बरामद

दिल्ली में CJP प्रोटेस्ट पर भड़के संबित पात्रा, मोदी बनाम मीर जाफर की लड़ाई बताया

'जितनी पुलिस बुलानी है बुला लीजिए, हम पीछे नहीं हटेंगे...' राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला

सभी देखें

दिल्ली वालों को राहत! CJP प्रदर्शन के चलते बंद 45 मेट्रो स्टेशन खुले, कनॉट प्लेस भी रविवार को खुलेगा

देवबंद में दर्दनाक सड़क हादसा, कुशावली के चार श्रद्धालुओं की मौत, 12 घायल

CJP प्रदर्शन पर इंटरनेशनल हलचल! प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता

CEC ज्ञानेश के इस्तीफे तक जारी रहेगा आंदोलन, शिंदे का ऐलान, रविवार को फिर CJP का जंतर-मंतर कूच

दिल्ली तक पहुंचा कश्मीर मॉडल, इंटरनेट बंदी से लेकर हिरासत तक

अगला लेख