dharma sangrah
✕

Rahul Gandhi : जर्मनी यात्रा के दौरान 'भारत के दुश्मनों' से मुलाकात की, BJP ने राहुल गांधी पर क्यों लगाया आरोप

Updated: रविवार, 21 दिसंबर 2025 (09:58 IST)
भाजपा ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी ने जर्मनी यात्रा के दौरान ‘भारत के दुश्मनों’ से मुलाकात की। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने यहां भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बर्लिन स्थित हर्टी स्कूल की प्रेसीडेंट एवं प्रोफेसर कॉर्नेलिया वोल के साथ गांधी की कथित तस्वीर दिखाई  और इसे कांग्रेस नेता द्वारा 'जर्मनी में भारत-विरोधी ताकतों से मुलाकात' का 'सबूत' बताया। 
ALSO READ: Epstein files : अमेरिकी न्याय विभाग से गायब हुए 16 महत्वपूर्ण दस्तावेज, डोनाल्ड ट्रंप और एपस्टीन की तस्वीर भी शामिल
भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता से सवाल पूछा कि वह ऐसी ताकतों के साथ मिलकर देश के खिलाफ किस तरह की 'साजिश' रच रहे हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने राहुल गांधी के एक प्रोफेसर से मुलाकात पर भी सवाल उठाया। भाटिया ने दावा किया कि वोल सेंट्रल यूरोपियन यूनिवर्सिटी के ट्रस्टियों में से एक हैं, जिसे अमेरिका के अरबपति इन्वेस्टर जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउंडेशन से फंडिंग मिलती है। राहुल गांधी या कांग्रेस की तरफ से इस पर तुरंत कोई रिएक्शन नहीं आया।
ALSO READ: Weather Update : दिल्ली-NCR में 'जहरीली हवा' से राहत नहीं, AQI 400 के पार, कैसा है देश के अन्य राज्यों का मौसम
भाजपा नेता संबित पात्रा ने आरोप लगाया था कि राहुल गांधी और जिम्मेदारी कभी साथ-साथ नहीं चल सकते। बीजेपी सांसद का कहना था कि राहुल गांधी की बार-बार विदेश यात्राएं और विदेशी धरती से भारत का अपमान करना और भारत विरोधी बयान देना, स्पष्ट रूप से दर्शाता है कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी भारत के प्रति किस तरह की भावनाएं रखते हैं। Edited by : Sudhir Sharma 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

‘सिग्नल और इमरजेंसी ब्रेक फेल...’ असम में पटरी से उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस

श्रद्धा, अनुशासन और स्वच्छता का प्रतीक बनेगा गढ़मुक्तेश्वर व तिगरी मेलाः मुख्यमंत्री

केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब ऊखीमठ में होंगे दर्शन

LIVE: असम में बड़ा ट्रेन हादसा, 7 डिब्बे पटरी से उतरे

आसान नहीं है शेख हसीना की बांग्लादेश वापसी की राह

अगला लेख