गुरुवार, 26 मार्च 2026
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Sonia Gandhi criticized central government over MNREGA
Last Updated :नई दिल्ली , शनिवार, 20 दिसंबर 2025 (17:15 IST)

मोदी सरकार पर भड़कीं सोनिया गांधी, बोलीं- मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया, हम सब मुकाबले को तैयार...

Sonia Gandhi criticized central government over MNREGA
Sonia Gandhi News : कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। सोनिया कहा कि यह कानून मनमोहन सिंह सरकार के दौर में आम सहमति से पास हुआ था। सोनिया ने कहा कि बहुत अफसोस की बात है कि सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया। न सिर्फ महात्मा गांधी का नाम हटाया, बल्कि मनरेगा का रूप-स्वरूप बिना विचार-विमर्श किए, बिना किसी से सलाह-मशवरा किए, बिना विपक्ष को विश्वास में लिए मनमाने ढंग से बदल दिया। सोनिया ने कहा, इस हमले का मुकाबला करने के लिए हम सब तैयार हैं।

खबरों के अनुसार, कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मनरेगा को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस संसदीय दल की मुखिया सोनिया गांधी ने संसद के दोनों सदनों से पास हो चुके वीबी जी राम जी बिल को लेकर देश के नाम संदेश जारी किया है। उन्होंने बिल को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा।
सोनिया ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार ने पिछले 11 साल में मनरेगा को कमजोर किया, जबकि मनरेगा से करोड़ों गरीब ग्रामीण परिवारों को रोजगार व कानूनी अधिकार मिला, पलायन रुका और ग्राम पंचायतें मजबूत हुईं। सोनिया कहा कि यह कानून मनमोहन सिंह सरकार के दौर में आम सहमति से पास हुआ था।
 
सोनिया ने कहा कि बहुत अफसोस की बात है कि सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया। न सिर्फ महात्मा गांधी का नाम हटाया, बल्कि मनरेगा का रूप-स्वरूप बिना विचार-विमर्श किए, बिना किसी से सलाह-मशवरा किए, बिना विपक्ष को विश्वास में लिए मनमाने ढंग से बदल दिया। सोनिया ने कहा, इस हमले का मुकाबला करने के लिए हम सब तैयार हैं। 
सोनिया गांधी ने अपने संदेश में कहा, पिछले 11 साल में मोदी सरकार ने मनरेगा को कमजोर करने की हर कोशिश की जबकि कोविड के वक्त ये गरीब वर्ग के लिए संजीवनी साबित हुआ लेकिन बहुत अफसोस की बात है कि अभी हाल में सरकार ने मनरेगा पर बुलडोजर चला दिया। ये देशहित और जनहित से जुड़ी योजना थी।
सोनिया गांधी ने कहा, 20 साल पहले अपने गरीब भाई-बहनों को रोजगार का अधिकार दिलवाने के लिए मैं भी लड़ी थी। आज भी इस काले कानून के खिलाफ लड़ने के लिए प्रतिबद्ध हूं। मेरे जैसे कांग्रेस के सभी नेता और लाखों कार्यकर्ता आपके साथ खड़े हैं।
Edited By : Chetan Gour
ये भी पढ़ें
यूपी में कथा वाचक को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ देने पर विवाद, डीजीपी ने एसपी से मांगा स्पष्टीकरण, क्‍या है पूरा मामला