शनिवार, 27 अप्रैल 2024
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi tributes Irrfan Khan
Written By
Last Modified: बुधवार, 29 अप्रैल 2020 (13:48 IST)

राहुल गांधी ने इस तरह किया इरफान खान को याद...

राहुल गांधी ने इस तरह किया इरफान खान को याद... - Rahul Gandhi tributes Irrfan Khan
नई दिल्ली। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने फिल्म अभिनेता इरफान खान के निधन पर दुख जताते हुए कहा कि वह वैश्विक सिनेमा और टेलीविजन के स्तर पर एक लोकप्रिय भारतीय ब्रांड अंबेसडर थे।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘इरफान खान के निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ। वह एक बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता थे। वह वैश्विक सिनेमा एवं टीवी के स्तर पर एक लोकप्रिय भारतीय अंबेसडर थे।‘

गांधी ने कहा, ‘इरफान की कमी बहुत महसूस की जाएगी। दुख की इस घड़ी में उनके परिवार, मित्रों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना है।‘

गौरतलब है कि इरफान खान का मुंबई के एक अस्पाताल में बुधवार को निधन हो गया। वह 54 साल के थे और लंबे समय से एक दुलर्भ किस्म के कैंसर से जंग लड़ रहे थे। (भाषा)
ये भी पढ़ें
Covid-19 : 25% कटेगा सरकारी कर्मचारियों का वेतन, अध्यादेश लाएगी सरकार