• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra leaves for Panchmahal district of Gujarat
Last Updated : शुक्रवार, 8 मार्च 2024 (12:37 IST)

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरात के पंचमहाल जिले के लिए रवाना

यात्रा ने राजस्थान से गुजरात में प्रवेश किया

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुजरात के पंचमहाल जिले के लिए रवाना - Rahul Gandhi's Bharat Jodo Nyay Yatra leaves for Panchmahal district of Gujarat
Bharat Jodo Nyay Yatra : कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी ने 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' (Bharat Jodo Nyay Yatra) के गुजरात चरण के दूसरे दिन दाहोद (Gujarat) शहर से अपनी यात्रा फिर से शुरू की और यह यात्रा पड़ोसी पंचमहाल (Panchmahal) जिले में गोधरा की ओर बढ़ी। राहुल गांधी की यात्रा ने गुरुवार को राजस्थान से गुजरात में प्रवेश किया था।

 
आदिवासियों के पूज्य गुरु गोविंद गुरु के दर्शन किए : दाहोद जिले के झालोड शहर में लोगों को संबाधित करने के बाद उन्होंने इलाके के एक गांव में रात्रि विश्राम किया था। उन्होंने शुक्रवार सुबह झालोड के समीप कम्बोई धाम में आदिवासियों के पूज्य गुरु गोविंद गुरु के दर्शन किए।

 
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर केक काटा : बाद में जब यात्रा शुक्रवार सुबह दाहोद शहर से फिर शुरू हुई तो रास्ते में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं ने राहुल का स्वागत किया। एक चौराहे पर आदिवासी भी एकत्रित हुए और उन्होंने अपने पारंपरिक नृत्य से राहुल गांधी का स्वागत किया। राहुल एक खुले वाहन में बैठे थे और उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। राहुल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं द्वारा भेंट किया गया एक बड़ा केक भी काटा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस हर साल 8 मार्च को मनाया जाता है।(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta
ये भी पढ़ें
पीएम मोदी ने दिए नेशनल क्रिएटर्स अवॉर्ड, मैथिली ठाकुर कल्चरल को एम्बेसेडर ऑफ द ईयर