गुरुवार, 10 अप्रैल 2025
  • Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi on Smriti Irani, Jai Shri Ram
Written By
Last Modified: बुधवार, 3 जुलाई 2019 (16:43 IST)

राहुल गांधी के इस्तीफे पर स्मृति ईरानी का बयान, जय श्रीराम

Rahul Gandhi
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने मंगलवार को कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। राहुल के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद एक बार फिर देश की राजनीति गरमा गई।
 
केंद्रीय मंत्री और अमेठी की सांसद स्मृति ईरानी ने राहुल गांधी के इस्तीफा देने पर ‘जय श्रीराम’ कहा। वहीं भाजपा नेता नलिन कोहली ने कहा कि कांग्रेस परिवार केंद्रित पार्टी है। वहां आशीर्वाद से अध्यक्ष बनता है।
 
उल्लेखनीय है कि स्मृति ईरानी ने लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी को उनकी परंपरागत सीट पर हराया था। हालांकि राहुल ने केरल की वायनाड सीट से चुनाव जीता और लोकसभा चुनाव में पहुंचे।
 
उल्लेखनीय है कि राहुल के नेतृत्व में इस लोकसभा चुनाव में कांग्रेस केवल 52 सीटें ही जीत सकी। चुनाव परिणामों के बाद से ही कांग्रेस में उठापटक का दौर जारी है। 
 
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के इस्तीफे पर बयान देते हुए भाजपा के नलिन कोहली का बयान भी आया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस परिवार केंद्रित पार्टी है।