रविवार, 27 अक्टूबर 2024
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. Rahul Gandhi on Arunachal verdict
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , बुधवार, 13 जुलाई 2016 (14:11 IST)

मोदी को लोकतंत्र का मतलब बताने के लिए अदालत को धन्यवाद : राहुल

मोदी को लोकतंत्र का मतलब बताने के लिए अदालत को धन्यवाद : राहुल - Rahul Gandhi on Arunachal verdict
नई दिल्ली। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के मसले पर उच्चतम न्यायालय के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि इससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लोकतंत्र का मतलब समझ आ जाना चाहिए।
 
राहुल ने अदालत के फैसले के बाद सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर पर कहा, 'प्रधानमंत्री को लोकतंत्र का तात्पर्य समझाने के लिए उच्चतम न्यायालय को धन्यवाद।'
 
न्यायालय ने अरुणाचल प्रदेश विधानसभा के मसले पर राज्यपाल को निर्णय को रद्द कर दिया है। इसके कारण राज्य की कांग्रेस सरकार को अपदस्थ करते हुए राष्ट्रपति शासन लगा दिया गया था।
 
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विधानसभा का सत्र 14 जनवरी 2016 के स्थान पर 16 दिसंबर 2015 बुलाने के राज्यपाल के निर्णय को 'लोकतंत्र की हत्या' करार दिया था। इसके कारण राज्य में राजनीतिक संकट पैदा हो गया था और राष्ट्रपति शासन लगाना पडा था। (वार्ता) 
ये भी पढ़ें
कश्मीर में कर्फ्यू जारी, हिंसा में अब तक 34 मरे