Hanuman Chalisa
✕

RSS जहर है, चखकर देखने की जरूरत नहीं है...

Updated: गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (16:08 IST)
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यक्रम का न्योता भेजने की खबरों के बीच कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आरएसएस जहर है और जहर को चखकर देखने की जरूरत नहीं होती।


खड़गे ने संघ पर हमला करते हुए कहा कि जहर को चखकर देखने की जरूरत नहीं होती। नतीजा सब जानते हैं। उन्होंने कहा कि आरएसएस अपनी विचारधारा फैलाना चाहता है। ऐसे में हम उसमें भागीदार क्यों बनें।

सूत्रों की मानें तो कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक में सुझाव दिया गया कि राहुल को संघ का न्योता स्वीकार नहीं करना चाहिए। नेताओं का कहना था कि इससे पहले सोनिया गांधी को भी संघ के कार्यक्रम में शामिल होने का प्रस्ताव मिला था, जिसे उन्होंने अस्वीकार कर दिया था। खड़गे जैसे वरिष्ठ नेताओं का मानना था कि आम चुनाव से पहले राहुल को आरएसएस के जाल में नहीं फंसना चाहिए।

दूसरी ओर संघ के प्रवक्ता ने कहा है कि जो व्यक्ति भारत को नहीं समझता, वह संघ को भी नहीं समझ सकता है। उल्लेखनीय है कि संघ के कार्यक्रम में राहुल एवं वामपंथी नेताओं को बुलाने की खबरें मीडिया में चल रही हैं। खड़गे के बयान के बाद माना जा रहा है कि राहुल गांधी संघ के कार्यक्रम में नहीं जाएंगे। 

Show comments

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इंस्टाग्राम पर की एंट्री, शेयर किया अपने संस्मरण 'बिलॉन्गिंग' का पहला वीडियो

अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट के CEO जितेंद्र मिश्र ने सख्त किए नियम, दर्शन से लेकर चढ़ावे तक होगी कड़ी मॉनिटरिंग

क्या है इस्लामी कानून का ‘ताज़ीर’ नियम? जिसके तहत मक्का की मस्जिद में 'अनैतिक कृत्य' पर 2 बांग्लादेशियों को मिली मौत की सजा!

सभी देखें

दिल्ली में प्रदूषण पर बड़ा एक्शन, 1 नवंबर से डबल होंगे पार्किंग चार्ज, 50% वर्क फ्रॉम होम और बीएस-6 से नीचे के वाहनों की एंट्री बैन

CJP के प्रोटेस्ट कॉल से लेना-देना नहीं, AISA नेता नेहा बोरा का दिल्ली हाईकोर्ट में बयान

PM मोदी को आया पीएम नेतन्याहू का फोन, कैप्टन मच्छार के साथ इजराइल आने का दिया न्योता, किन मुद्दों पर हुई चर्चा

Electric Scooter : क्या बीएमडब्ल्यू ला रहा है सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, भारत में दर्ज कराया स्कूटर कॉन्सेप्ट का डिजाइन पेटेंट

चीन के तिब्बत में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 मापी गई तीव्रता

अगला लेख