dharma sangrah
✕

बांदीपोरा में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो आतंकी ढेर

Updated: गुरुवार, 30 अगस्त 2018 (23:19 IST)
श्रीनगर। बांदीपोरा के हाजीन में गुरुवार सुबह आतंकियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई। जानकारी के मुताबिक सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया है। दोनों आतंकियों के शव बरामद कर लिए गए हैं जबकि उनके सहयोगी भागने में सफल रहे।
 
दोनों आतंकियों की शिनाख्त विदेशी के रूप में की गई है। मारे गए दोनों आतंकी पाकिस्तान से थे तथा रिजवान उर्फ जिंदाल और अली उर्फ माज के रूप में दोनों की पहचान हुई है। दोनों आतंकी लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) से जुड़े थे।
 
दरअसल सुरक्षाबलों को इस इलाके में 2-3 आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी जिसके बाद सुरक्षाबलों ने घेराबंदी और सर्च ऑपरेशन चलाया। आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग कर दी। सुरक्षाबलों ने भी आतंकियों को मुंहतोड़ जवाब दिया। घटनास्थल से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
 
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग जिले में भी बुधवार सुबह सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ हुई थी। सुरक्षाबलों ने 2 आतंकियों को ढेर कर दिया था। मारे गए आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किए गए थे।
 
मारे गए आतंकियों में से एक की पहचान हिजबुल डिवीजनल कमांडर अल्ताफ कचरू के रूप में हुई है। अल्ताफ अहमद डार उर्फ कचरू कुलगाम में हिजबुल का डिस्ट्रिक्ट कमांडर था और कुलगाम का ही रहने वाला था। अल्ताफ मारा गया हिजबुल कमांडर बुरहान वानी का करीबी बताया जा रहा है। अल्ताफ का नाम मोस्ट वांटेड आतंकियों की लिस्ट में टॉप टेन में शामिल था। वह पिछले 15 सालों से हिजबुल के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। दूसरे आतंकी की पहचान उमर रशीद वानी के रूप में हुई थी।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

पटना में खरगे के बयान पर सियासी घमासान, भाजपा नेताओं ने भी किया पलटवार, क्‍या बोले राजनाथ और अमित शाह?

फ्रांस में सड़कों पर उतरे लाखों लोग, पेरिस में आंसू गैस, क्यों भड़का जनता का गुस्सा?

India-China Face Off : ITBP Chief Statement पर केंद्र सरकार का जवाब, जानिए वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर अभी क्या हैं हालात?

दिल्ली में प्रदर्शनों और सुरक्षा को लेकर अलर्ट, अमित शाह ने पुलिस अधिकारियों के साथ 3 घंटे की बैठक में क्या-क्या किया रिव्यू?

पटना में मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम में मचा हंगामा, PM मोदी के जिक्र पर युवक की क्‍यों हुइ पिटाई?

सभी देखें

E100 पेट्रोल को सरकार की मंजूरी, क्या आपकी कार में भी भर सकेगा 100% इथेनॉल वाला फ्यूल?

Hyundai BAYON SUV Launch, ₹9.99 लाख में नई SUV लॉन्च, AI असिस्टेंट और 23 सेफ्टी फीचर्स से लैस

लखनऊ में ट्रिपल मर्डर, पार्किंग विवाद में अंधाधुंध गोलीबारी, एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

कौन हैं वो जज, जिन्होंने अमित शाह मानहानि केस में राहुल गांधी को दी क्लीन चिट?

क्यों हिंसक हुआ अरुणाचल में बिजली परियोजना का विरोध?

अगला लेख