Daily Horoscope
✕

जाति जनगणना बोलने तक से डरते हैं प्रधानमंत्री, नहीं चाहते बहुजन को हक मिले : राहुल गांधी

Updated: सोमवार, 23 सितम्बर 2024 (14:30 IST)
Rahul Gandhi hits back at BJP over caste census : लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरक्षण के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के हमलों को लेकर उस पर पलटवार करते हुए सोमवार को कहा कि ‘बहुजन विरोधी’ भाजपा चाहे कितना भी झूठ फैला ले, लेकिन मुख्य विपक्षी दल आरक्षण पर आंच तक नहीं आने देगा।
 
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ‘जाति जनगणना’ बोलने तक से डरते हैं और वह नहीं चाहते कि बहुजन को उनका हक मिले। राहुल गांधी ने आरक्षण की 50 प्रतिशत की सीमा को हटाने की पैरवी करते हुए यह भी कहा कि बहुजन को न्याय दिलाना उनके जीवन का मिशन है।
ALSO READ: PM मोदी के अमेरिका दौरे पर दिखा नफरती विज्ञापन, BJP ने राहुल गांधी पर साधा निशाना
अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा आरक्षण के संदर्भ में दिए गए बयान को लेकर भाजपा और उसके शीर्ष नेता उन पर लगातार हमले कर रहे हैं। गृहमंत्री अमित शाह ने रविवार को जम्मू-कश्मीर की एक चुनावी सभा में आरक्षण के मुद्दे पर राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा था कि किसी को भी पहाड़ी, गुज्जर, दलित, अन्य पिछड़े वर्गों सहित वंचित वर्गों को दिए गए आरक्षण को छूने की इजाजत नहीं दी जाएगी।
 
उन्होंने कहा था, राहुल गांधी अमेरिका में कह रहे हैं कि आरक्षण की कोई जरूरत नहीं है। मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आपको पात्र समुदायों के लिए आरक्षण खत्म करने की इजाजत नहीं है। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर सोमवार को पोस्ट किया, बहुजन विरोधी भाजपा चाहे कितना भी झूठ फैला ले, हम आरक्षण पर आंच तक नहीं आने देंगे।
ALSO READ: देश की कानून व्यवस्था पर सुलगता सवाल है ओडिशा की घटना : राहुल गांधी
उन्होंने कहा, हम तब तक नहीं रुकेंगे जब तक एक विस्तृत जाति जनगणना न हो जाए, आरक्षण पर से 50 प्रतिशत की सीमा हटाकर हर वर्ग को उनका हक़, हिस्सेदारी और न्याय न मिल जाए और जनगणना से प्राप्त जानकारी भविष्य की नीतियों का आधार न बन जाएं।
ALSO READ: जाति जनगणना पर आया SC का फैसला, याचिका पर सुनवाई से इनकार, कहा- यह नीतिगत मामला
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जाति जनगणना बोलने तक से डरते हैं और वह नहीं चाहते हैं कि बहुजन को उनका हक़ मिले! उन्होंने कहा, मैं फिर से दोहराता हूं कि मेरे लिए यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है, बहुजनों को न्याय दिलाना ही मेरे जीवन का मिशन है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

बांग्लादेश में राजनीतिक हिंसा पर पीएम तारिक रहमान ने भारत की ओर इशारा कर लगाए गंभीर आरोप, मुहम्मद यूनुस का पैतृक घर फूंका, 4 की मौत

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

दाहोद में भूपेंद्र पटेल का नया अंदाज: फर्राटेदार हिंदी में भाषण दे चौंकाया, पीएम मोदी के बड़े विजन की सराहना की

सीएम योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का निधन, 89 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

अगला लेख