dipawali
✕

राहुल गांधी बोले, जनता की अदालत से भाग गया 56 इंच की छाती वाला चौकीदार

Updated: बुधवार, 9 जनवरी 2019 (16:33 IST)
जयपुर। राफेल विमान सौदे पर लोकसभा में चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गैरहाजिरी पर वार करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि छप्पन इंच की छाती वाले प्रधानमंत्री लोकसभा में कदम नहीं रख पाए। 
 
उन्होंने कहा कि जब जनता की अदालत, लोकसभा में राफेल मामले पर चर्चा हो रही थी तो प्रधानमंत्री मोदी पंजाब में एक विश्वविद्यालय में भाषण दे रहे थे। राहुल ने कहा कि चौकीदार ने चोरी की है और चौकीदार डरकर भाग गया। छप्पन इंच की छाती वाला चौकीदार जनता की अदालत से भाग गया।
 
इसके साथ ही कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की कर्जमाफी समस्या का स्थायी समाधान नहीं है और इसके अन्य स्थायी विकल्पों पर विचार करना होगा। राजस्थान, मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार आने पर मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि जनता ही मालिक है और हम यहां सेवा करने आए हैं।
 
राफेल सौदे में कथित अनियमितताओं का आरोप दोहराते हुए राहुल ने कहा कि इसकी जांच होनी चाहिए तथा संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) बननी चाहिए। राहुल ने कहा कि कांग्रेस ने राफेल सौदे पर जनता की अदालत में सवाल उठाए और कांग्रेस पार्टी ने कहा कि मोदीजी आप सामने आइए। राफेल मामले में कांग्रेस पार्टी अपनी बात रखेगी और आप अपनी बात रखिए।
 
आपने देखा होगा कि छप्पन इंच की छाती वाले प्रधानमंत्री लोकसभा में एक मिनट के लिए भी नहीं आ पाए। ढाई घंटे रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने भाषण दिया। वे हमारे सवाल का जवाब नहीं दे पाईं, लेकिन मोदी ने एक मिनट के लिए लोकसभा में अपना चेहरा नहीं दिखाया।
 
राहुल ने कहा, 'लोकसभा में राफेल मामले पर चर्चा हो रही है, नरेंद्र मोदी जी पंजाब भाग गए और वहां की एक यूनिवर्सिटी में भाषण देते हैं। मगर जनता की अदालत में, मोदी जी ने एक मिनट लोकसभा में कदम नहीं रखा। चौकीदार ने चोरी की है और चौकीदार डरकर भाग गया। जनता की अदालत से छप्पन ईंच की छाती वाला चौकीदार भाग गया। वह सीतारमण जी से कहता है कि आप मेरी रक्षा कीजिए, मैं अपनी रक्षा नहीं कर पाउंगा। ढाई घंटे वह महिला रक्षा नहीं कर पाईं।'
 
इसके साथ ही राहुल ने कहा कि रक्षा मंत्री सीतारमण ढाई घंटे बोलने के बावजूद कांग्रेस के सीधे साधे सवाल का हां या ना में जवाब नहीं दे पाईं। (भाषा) 

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

वंदे भारत स्लीपर में लगे हैं 16 कोच, एकसाथ 823 यात्री कर सकते हैं यात्रा

योगी और वैष्णव ने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत स्लीपर समेत 3 ट्रेनों को दिखाई हरी झंडी

अगला लेख