Daily Horoscope
✕

लिवाली के दम पर सोना हुआ मजबूत, चांदी भी चढ़ी

Updated: बुधवार, 9 जनवरी 2019 (16:29 IST)
नई दिल्ली। शादी-विवाह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए आभूषण विनिर्माताओं की लिवाली बढ़ने से दिल्ली सर्राफा बाजार में बुधवार को सोना 110 रुपए मजबूत होकर 32800 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का विनिर्माताओं की ताजा लिवाली से चांदी भी 300 रुपए मजबूत होकर 40100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।


कारोबारियों ने कहा कि विशेष रूप से शादी-विवाह के सीजन की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय जौहरियों की मांग से बाजार धारणा मजबूत हुई। हालांकि नकारात्मक वैश्विक रुख से बहुमूल्य धातुओं में लाभ सीमित रहा। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में बुधवार को सोना टूटकर 1283.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.26 प्रतिशत के नुकसान से 15.67 डॉलर प्रति औंस रह गई।

दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 99.9 और 99.5 प्रतिशत शुद्धता 110-110 रुपए की बढ़त के साथ क्रमश: 32800 और 32650 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। इससे पिछले दो सत्रों में सोना 190 रुपए मजबूत हुआ था। आठ ग्राम वाली गिन्नी के दाम 25200 रुपए प्रति इकाई पर कायम रहे।

सोने की तरह चांदी हाजिर भी 300 रुपए की बढ़त के साथ 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। साप्ताहिक डिलिवरी के भाव 277 रुपए की बढ़त के साथ 39333 रुपए प्रति किलोग्राम रहे। चांदी सिक्का लिवाल 1000 रुपए की बढ़त के साथ 77000 रुपए सैकड़ा रहा। वहीं चांदी बिकवाल भी 1000 रुपए की बढ़त के साथ 78000 रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गया।

Show comments

90 लाख की BYD Denza D9 भारत में लॉन्च, एक चार्ज में चलेगी 730KM, Vellfire को देगी टक्कर

पाकिस्तान बॉर्डर पर उतरे भारत के 'फौलादी रोबोट डॉग्स'! न सोते हैं, न थकते हैं और न लगती है -40°C की ठंड; जानिए इनकी ताकत

Electric Scooter : भारत में आ सकता है VinFast का नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक, Ola-Ather को मिलेगी नई चुनौती

Xiaomi 18 Pro Series : Xiaomi का बड़ा धमाका, 17 नवंबर को लॉन्च होंगे 7 नए प्रोडक्ट, जानिए क्या होगा खास

परिसीमन विधेयक और संसद के विशेष सत्र पर प्रियंका गांधी का बड़ा बयान, जानें क्यों इस बिल को लाने की तैयारी में है सरकार

सभी देखें

70 लड़कियों को ऑनलाइन फंसाने वाले भारतीय छात्र को 30 साल जेल, ऐसे करता था ब्लैकमेल

यमुना एक्सप्रेस-वे पर MP की डबल डेकर बस बनी आग का गोला, ड्राइवर की सूझबूझ से बची 40 यात्रियों की जान

शेयर बाजार में फ्लेट टू पॉजिटिव, महंगाई और प्रॉफिट बुकिंग के बीच घिरे निवेशक; जानें अगले हफ्ते कैसी रहेगी चाल?

शहीदों के परिवारों को गृह जिले में सरकारी नौकरी और 50 लाख तक स्टांप छूट; सीएम योगी ने पूर्व सैनिकों के लिए किए बड़े ऐलान

गिग वर्कर्स की बल्ले-बल्ले! तेलंगाना सरकार देगी 10 लाख का हेल्थ इंश्योरेंस, हर राइड पर होगी बचत; राहुल गांधी का बड़ा ऐलान

अगला लेख