राहुल गांधी का नया आरोप, महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी भाजपा चुनाव चोरी करने की फिराक में
बिहार में भी चुनावों को हाईजैक करने की कोशिश की जा रही : उन्होंने यहां संविधान बचाओ समावेश कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि 'इंडिया' (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) गठबंधन के घटक दलों ने भाजपा को बिहार विधानसभा चुनाव की चोरी करने से रोकने का फैसला किया है। गांधी ने आरोप लगाया कि महाराष्ट्र की तरह बिहार में भी चुनावों को हाईजैक करने की कोशिश की जा रही है। भाजपा पूरे देश में हमारे संविधान पर हमला कर रही है।
ALSO READ: महागठबंधन का बिहार बंद, राहुल और तेजस्वी का EC दफ्तर तक मार्च
भाजपा को चुनाव की चोरी करने से रोकने का फैसला : उन्होंने दावा किया कि इंडिया गठबंधन की बैठक में घटक दलों ने बिहार में भाजपा को चुनाव की चोरी करने से रोकने का फैसला किया है। बिहार में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भाजपा के हित में काम कर रहा है और अपना कर्तव्य नहीं निभा रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा 5-6 पूंजीपतियों के लिए सरकार चलाती है। यह देश के आम लोगों के लिए काम नहीं करती। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि जल, जंगल, जमीन आदिवासियों के हैं और उनके ही रहेंगे।
ALSO READ: सेनेटरी पैड के पैकेट पर राहुल गांधी ने लगवा दी अपनी तस्वीर, बीजेपी ने कर दिया कबाड़ा
राहुल गांधी ने दावा किया कि ओडिशा की भाजपा सरकार ने पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम, 1996 को लागू नहीं किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि यहां आदिवासियों को वन अधिकार पट्टे नहीं दिए जाते। कांग्रेस पेसा (पंचायत (अनुसूचित क्षेत्रों तक विस्तार) अधिनियम) और आदिवासी विधेयक लेकर आई। हम इन कानूनों को लागू करेंगे और सुनिश्चित करेंगे कि आदिवासियों को उनकी जमीन मिले।(भाषा)
Edited by: Ravindra Gupta