Hanuman Chalisa
✕

राहुल बोले- प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्वजों का अपमान किया, वे देश को बांटना बंद करें, मैं विरोध करना छोड़ दूंगा

Updated: बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (13:11 IST)
सबलगढ़ (मध्यप्रदेश)। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का विरोध करना छोड़ दूंगा, यदि वे (मोदीजी) देश को बांटने का काम करना बंद दें।


मध्य प्रदेश में 28 नवंबर को होने वाले विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए आए राहुल ने यहां जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, किसी ने सोमवार को भाषण में बोला कि राहुल गांधी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सामने खड़े हैं, विरोध करते हैं। और मैंने वहां पर बोला, देखिए, मैं नरेन्द्र मोदीजी का सिर्फ विरोध नहीं करता हूं, उसका कारण है। उन्होंने आगे कहा, जिस दिन नरेन्द्र मोदीजी ने किसानों की मदद करनी शुरू कर दी, जिस दिन मोदीजी ने छोटे दुकानदार, मजदूर एवं गरीब की मदद करनी शुरू कर दी, जिस दिन नरेन्द्र मोदीजी ने देश को बांटने का काम करना बंद कर दिया, उस दिन मैं मोदीजी का विरोध नहीं करूंगा।

राहुल ने कहा, मगर जब तक मोदीजी हिन्दुस्तान के सबसे अमीर 15-20 लोगों का काम करेंगे और जिस दिन तक मोदीजी न्याय की बात नहीं करेंगे, किसान का कर्जा माफ नहीं करेंगे, मजदूर के साथ नहीं खड़े होंगे तो बाकी हिन्दुस्तान कुछ भी कहे, राहुल गांधी उनके सामने विरोध करता हुआ दिखाई देगा, क्योंकि मैं समझता हूं आप लोगों ने इस देश को यहां तक पहुंचाया है।

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले की प्राचीर से दिए अपने भाषण में यह बोलकर देश के पूर्वजों का अपमान किया है कि उनके प्रधानमंत्री बनने से पहले देश में 70 साल तक कोई काम नहीं हुआ है। राहुल ने कहा, अमेरिका के राष्ट्रपति कहते हैं, अमेरिका से सिर्फ हिन्दुस्तान और चीन मुकाबला कर सकते हैं। 70 साल पहले ये देश भूखा था, तब इस शहर में रेलवे लाइन, हवाई जहाज एवं उद्योग नहीं थे। और प्रधानमंत्री (मोदीजी) ने कहा 70 साल में कुछ नहीं हुआ।

उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी ने देश की जनता के साथ खड़े होकर काम किया। मगर जब हमारे प्रधानमंत्री लालकिले से कहते हैं कि मेरे आने से पहले हाथी सो रहा था, मेरे आने से पहले यह महान देश सो रहा था तो वे कांग्रेस पार्टी का अपमान नहीं करते, आपके माता-पिता, दादा-दादी एवं नाना-नानी का अपमान करते हैं। राहुल ने कहा, चाहे कोई भी हों, चाहे देश के प्रधानमंत्री हों या कोई और हों। मैं उस व्यक्ति को अपने देश का अपमान नहीं करने दूंगा और मैं उसके खिलाफ खड़ा दिखाई दूंगा, क्योंकि यहां तक पहुंचाने का काम आपने किया है।

मोदी पर हमला जारी रखते हुए उन्होंने कहा, याद करिए, दो साल पहले नरेन्द्र मोदीजी ने नोटबंदी की। बैंक के सामने कौन खड़ा हुआ था, हम, आप, पूरा हिन्दुस्तान बैंक के सामने खड़ा हुआ था और मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि लाइन में विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल चौकसे, अनिल अंबानी एवं ललित मोदी क्या आपको दिखाई दिए? नहीं दिखाई दिए।

राहुल ने कहा, ये लोग बैंक के पीछे अपना कालाधन सफेद कर रहे थे। नरेन्द्र मोदीजी ने और भाजपा के लोगों ने हिन्दुस्तान के सब चोरों का कालाधन सफेद कर डाला। आपसे कहा, कालेधन के खिलाफ लड़ाई लड़नी है। भाइयों और बहनों, लाइन में खड़े हो जाओ और उनसे कहा, चलो तैयार हो, अपना कालाधन सफेद करो। (भाषा) 

Show comments

बेंगलुरु में बड़ा हादसा टला, रनवे से टकराया IndiGo का विमान, हादसे के बाद रोकी प्लेन की उड़ान

प्रस्‍ताव ठुकराने पर भड़का ईरान, अमेरिका को फिर दी धमकी, चेतावनी पर क्‍या बोले डोनाल्‍ड ट्रंप?

दिल्ली के तिलक नगर में मचा बवाल, मंत्री प्रवेश वर्मा ने युवक को जड़ा थप्पड़, मामले पर क्‍या बोले अरविंद केजरीवाल?

Mann Ki Baat : जनगणना से सामने आएगा देश की आबादी का नया आंकड़ा, 32 करोड़ से ज्यादा परिवारों का डेटा दर्ज, PM मोदी ने बताया कितना बड़ा काम हुआ पूरा

पाकिस्‍तान को भारत की दो टुक, एस. जयशंकर का UNGA में आतंकवाद पर बड़ा अटैक, दूसरे देश क्‍यों भुगत रहे सजा?

सभी देखें

Gold Price Crash : सोने में 4000 से ज्यादा की गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती, जानिए क्यों गिर रहे हैं भाव, क्या खरीदने का सही समय

क्रिकेट से सॉफ्ट टेनिस की ओर, इत्तेफाक ने कैसे बदला देवास के जय मीणा का सफर

Ather Konarc : इस Electric Scooter पर मिल रहा बड़ा फायदा, जानें किस वेरिएंट पर कितनी सब्सिडी

उज्जैन में छत्री चौक स्थित शाही मस्जिद का हिस्सा समुदाय द्वारा स्वत: हटाया जा रहा है-कलेक्टर रोशन सिंह

CEC Gyanesh Kumar Row : ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस का देशभर में प्रदर्शन, पटना में वाटर कैनन का इस्तेमाल, SIR को लेकर उठाए सवाल

अगला लेख