Daily Horoscope
✕

सबरीमाला मंदिर के बहाने : स्त्री का प्रवेश नहीं पर व्रत-उपवास सारे वही करें...

Updated: बुधवार, 17 अक्टूबर 2018 (13:04 IST)
हाल ही में सबरीमाला मंदिर में प्रवेश करने वाली महिलाओं के दो टुकड़े कर देने जैसे बयान सामने आए हैं। इसके पूर्व में भी कई जगह धर्मस्थलों पर स्त्रियों का प्रवेश प्रतिबंधित है... तो कहीं कुछ धार्मिक अनुष्ठानों से स्त्री को वंचित रखा जाता है। जैन धर्म में स्त्रियां अभिषेक नहीं कर सकतीं। शायद मूर्ति भी नहीं छू सकती।
 
और तो और, जैन धर्म के दशलक्षण की एक पूजा में 'संसार में विषबेल नारी' जैसी पंक्तियां हैं। (समझ नहीं आता कि नारी विषबेल है तो उससे जन्म लेने वाला तो विषफल ही होगा ना...?।
 
बहरहाल, ये सारे विचार दिमाग की आंच पर इसलिए खदबदा गए कि पिछले माह ही कुछ ऐसे पर्व गए, जो स्त्रियों द्वारा पति की दीर्घायु व उसकी रक्षा के लिए किए जाते हैं। 
 
सिन्धी समाज का ये सुहाग पर्व रक्षाबंधन के तीसरे दिन 'तीजड़ी व्रत' के रूप में रखा जाता है जिसमें महिलाएं दूध, पके चावल, अगरबत्ती व जल से चन्द्र को अर्घ्य दे पति की मंगल-कामना व दीर्घायु की दुआ मांगती हैं।
 
महाराष्ट्रीयन परिवारों में वट सावित्री का पर्व भी सुहाग की मंगल-कामना से किया जाता है। यमराज से अपने पति के प्राण पुन: लौटा लाने वाली सावित्री की कथा हम सब जानते हैं।
 
इसी प्रकार हरतालिका व्रत वैष्णव समाज की स्‍त्रियों द्वारा भाद्रपद माह की पहली तीज को किया जाता है। शिव-पार्वती के अटूट दांपत्य को समर्पित यह पर्व कुंआरी कन्याओं से लेकर विवाहित स्त्रियां तक करती हैं।
 
बांग्ला स्त्रियां भी दुर्गा पूजा के आखिरी दिन सिन्दूर खेला के नाम से पूजा करती हैं। ये पूजा भी महिलाओं द्वारा एक-दूसरे को सिन्दूर लगाकर सुहाग की लंबी आयु की कामना के लिए की जाती है।
 
और आने वाले दिनों में आने वाला है 'करवा चौथ'। फिल्मों में भव्य रूप से मनाए जाने के कारण इस व्रत के बारे में शायद लोग ज्यादा जानते हैं। ये मुख्य रूप से पंजाबी परिवारों में मनाया जाता है। अन्य हिन्दू स्त्रियां भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं।
 
कुल मिलाकर यह कि सारे व्रत-त्योहार स्त्रियों के जिम्मे...! धार्मिक कार्यक्रम अथवा प्रवचन भी आजकल टेलीविजन कर देखे जाएं, तो उनमें लगभग 80 प्रतिशत स्त्रियां ही होती हैं। अनुपात देखा जाए तो स्त्रियां, पुरुषों के मुकाबले अधिक धर्म का पालन करती हैं। क्यों स्त्रियां ही व्रत रखती हैं? क्या वे पुरुषों से अधिक मजबूत हैं? कारण जो भी रहते हों, पर यह सत्य है। ऐसे में कुछ मंदिरों में स्त्रियों का प्रवेश निषेध व शब्दों से उन्हें प्रताड़ना आक्रोश पैदा करता है।
 
लिंगभेद कहां-कहां किस रूप में आपसी वैमनस्यता का जहर फैला रहा है, विचारणीय है।

 
ALSO READ: सबरीमाला मंदिर क्यों चर्चा में है और कौन हैं भगवान अयप्पा...

ALSO READ: सबरीमाला मंदिर : फैसले पर मचे सियासी घमासान के बीच आज से महिलाओं के लिए खुलेंगे द्वार
लेखक के बारे में
ज्योति जैन
शिक्षा - स्नातक (जी.डी.सी. इन्दौर) रुचि - अच्छा साहित्य पढ़ने में रुचि, विद्यार्थी जीवन में साहित्यिक प्रतियोगिताओं में विजेता,कला मे रुचि, एन.सी.सी. एयरविंग की केडेट, बेडमिंटन खिलाड़ी।   प्रकाशन ( चार )लघुकथा संग्रह...जलतरंग. बिजूका,निन्यानवे का फेर, षष्ठी पूर्ति( तीन)कहानी संग्रह..भोरवेला,सेतु व अन्य कहानियां व नजरबट्टू ( पांच )कविता संग्रह..मेरे हिस्से का आकाश ,माँ-बेटी ,.... और पढ़ें

Show comments

सभी देखें

मच्छर के काटने से खुजली क्यों होती है? जानें वैज्ञानिक कारण और उपचार

Health Tips: बॉड़ी में शुगर कम होने पर क्या-क्या परेशानियां होती हैं, जानें काम की बातें

हाथों और आंखों में छिपे हैं लिवर की बीमारी के संकेत! भूलकर भी न करें इन्हें नजरअंदाज

बारिश के मौसम में चाय के साथ बनाएं ये 5 परफेक्ट कॉम्बिनेशन वाले क्रिस्पी स्नैक्स, हर कोई करेगा तारीफ

समय रहते अगर हो जाए लक्षणों की पहचान, तो कैंसर जैसे रोगों का उपचार भी संभव

सभी देखें

सपना सीपी साहू 'स्वप्निल' को 'क्षितिज साहित्य भूषण सम्मान 2026' से नवाजा गया

रुकिए मत-आपकी कहानी अभी बाकी है, बस एक कदम और

इंदिरा गांधी जयंती: क्यों कहा जाता था उन्‍हें आयरन लेडी? जानिए उनसे जुड़ी खास बातें

महारानी लक्ष्मीबाई जयंती: जानिए उनके जीवन से जुड़ी खास बा‍तें

स्वाधीनता आन्दोलन में पली-बढ़ीं भारत रत्न इंदिरा गांधी!

अगला लेख