Daily Horoscope
✕

पार्टी कार्यकर्ता शांति बनाए रखें और मनोबल ऊंचा रखें : राबड़ी

Updated: रविवार, 24 दिसंबर 2017 (21:34 IST)
पटना। केंद्रीय जांच ब्यूरो की विशेष अदालत में चारा घोटाला मामले में राजद प्रमुख लालू प्रसाद को दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी पत्नी एवं बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने रविवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से शांति बनाए रखने तथा मनोबल ऊंचा रखने की अपील की है। राबड़ी ने अपने आवास पर संवाददाताओं से बातचीत के दौरान अपने पति के स्वास्थ्य पर चिंता जाहिर की।
 
 
उन्होंने कहा कि हमें अदालत के फैसले का सम्मान करना चाहिए। बिहार और देश के अन्य हिस्सों में हमारे कार्यकर्ताओं को शांति बनाए रखनी चाहिए और वे निरुत्साहित नहीं हों। कार्यकर्ताओं को यह याद रखना चाहिए कि भगवान के घर देर है, अंधेर नहीं।
 
राबड़ी ने कहा कि शनिवार को हम आश्वस्त थे कि वे (लालू) बरी हो जाएंगे। कुछ समाचार चैनल इस संबंध में खबर भी दिखा रहे थे, हालांकि कुछ ही सेकंड बाद उन्होंने इसे दिखाना बंद कर दिया।
 
 
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे आशा है कि वे स्वस्थ रहें और समय पर दवाइयां लें। वे दिल के मरीज हैं जिनका एक बड़ा ऑपरेशन हुआ है। उनकी चिकित्सा स्थिति के बारे में हमने अदालत को अवगत करवा दिया है। इस बीच लालू के बड़े बेटे और विधायक तेज प्रताप यादव ने कहा कि लालू किसी व्यक्ति का नाम नहीं है, वे एक विचारधारा हैं। हमें चिंता करने की जरूरत नहीं है। उन्हें न्याय मिलेगा और वे जल्दी ही जेल से बाहर होंगे।
 
 
गौरतलब है कि चारा घोटाला मामले में दोषी करार दिए जाने के बाद उन्हें रांची जेल में भेज दिया गया है। 3 जनवरी को लालू के सजा का ऐलान होगा। राजद उपाध्यक्ष रघुवंश प्रसाद सिंह और राजद प्रमुख के छोटे बेटे तेजस्वी यादव रांची में हैं। (भाषा)

Show comments

प्रशांत किशोर का दावा, नीतीश के निष्क्रिय होते ही खत्म हो जाएगी जेडीयू

कौन हैं इसराइल के आइजेनकोट, जिन्हें राष्ट्रपति ने दिया सरकार बनाने का न्योता, भारत को लेकर क्या है रुख?

AQI देख भड़के अभिजीत दीपके, बोले- जिंदगी तबाह करने पर तुले हैं, किसको माना प्रदूषण का दोषी?

दीपावली के बाद दिल्ली-NCR की हवा हुई जहरीली, वायु प्रदूषण बहुत गंभीर स्थिति में, AQI 366 के पार

US Midterm Elections में हार के बाद घिरे डोनाल्ड ट्रंप : बिजनेस सौदों, क्रिप्टो विवाद और बगावती सुरों से बढ़ेंगी मुश्किलें

सभी देखें

Nvidia केस में मेगास्पीड की एंट्री से हड़कंप, क्‍या चीन से लेकर सिंगापुर और अमेरिका तक फैला है नेटवर्क?

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

अगला लेख