Hanuman Chalisa
✕

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव को जेल में मिलीं ये सुविधाएं...

Updated: रविवार, 24 दिसंबर 2017 (21:35 IST)
रांची। चारा घोटाला के एक मामले में सीबीआई की विशेष अदालत की ओर से शनिवार को दोषी ठहराए जाने के बाद बिरसा मुंडा जेल भेजे गए राजद प्रमुख लालू प्रसाद को जेल में अखबार और टेलीविजन सेट की सुविधा दी गई है।
 
बिरसा मुंडा जेल के अधीक्षक अशोक कुमार चौधरी ने बताया कि जेल नियमावली के अनुसार बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री सप्ताह के कामकाजी दिनों में सुबह 8 बजे और दोपहर 12 के दौरान मुलाकातियों से भेंट कर सकते हैं।
 
वर्ष 2014 में प्रसाद का दिल का ऑपरेशन हुआ था और उनका खानपान काफी संयमित है। राजद की झारखंड इकाई की अध्यक्ष अन्नपूर्णा देवी ने बताया कि प्रसाद को शनिवार को जेल का खाना दिया गया था। राजद की वरिष्ठ नेता ने यह भी कहा कि आगामी दिनों में वे (जेल के अधिकारी) उन्हें घर का बना खाना देने पर विचार कर सकते हैं।
 
 
वर्ष 1991 और 1994 के बीच देवघर कोषागार से धोखाधड़ी से 89 लाख रुपए की अवैध निकासी के मामले में सीबीआई की विशेष अदालत ने लालू सहित 15 अन्य को दोषी करार दिया है। अदालत 3 जनवरी को उन्हें सजा सुनाएगी। (भाषा)

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

शरद पवार ने कांग्रेस से अलग क्यों लिया स्टैंड? परिसीमन बिल पर NCP की 50% वाली शर्त का क्या है मतलब

किसानों की मदद पर क्यों भड़के अभिजीत दीपके? 5,000 रुपए की सहायता को बताया नाकाफी, महिला आरक्षण पर भी घेरा

चिप्स-बिस्कुट, कोल्ड ड्रिंक्स के पैकेट पर दिखेगा लाल चेतावनी निशान, सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, चीनी-नमक और फैट की खुलेगी पोल

लकड़ी की तरह आरी से काटना पड़ रहा है पनीर! कहीं आप भी तो नहीं खा रहे मिलावटी पनीर

CM योगी का अखिलेश से बड़ा सवाल, कहां से देंगे 30 लाख नौकरियां, पिछले कार्यकाल में कितनी नौकरियां दीं?

अगला लेख