सम्बंधित जानकारी
- पुणे रहने लायक शहरों में नंबर एक पर, राजधानी दिल्ली 65वें स्थान पर
- जीवन सुगमता सूचकांक में पुणे शीर्ष पर, राजधानी दिल्ली को 65वां स्थान
- जकार्ता एशियाड में क्लाइम्बर श्रेया करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
- अनाथाश्रम में यौन शोषण के आरोप में मौलवी गिरफ्तार, 36 बच्चों को छुड़ाया
- पुणे में तीन करोड़ के प्रचलन से बाहर नोट जब्त, पांच हिरासत में
पुणे की बैंक में बड़ा साइबर अटैक, खातों से उड़ा दिए 94 करोड़ रुपए
पुणे में कॉसमॉस के खाताधारकों की नींद उस समय उड़ गई जब उन्हें पता चला कि बैंक के हजारों को खातों को हैक कर करीब 94 करोड़ रुपए देश के बाहर दूसरे खातों में भेज दिए गए हैं।
खबरों के मुताबिक पुणे के कॉसमॉस बैंक के मुख्यालय का सर्वर हैक कर 94 करोड़ रुपए देश के बाहर बैंक खातों में ट्रांसफर कर दिए। बैंक के अधिकारियों ने इस संबंध में चतुषरंगी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस की साइबर टीम खातों और उनके खाताधारकों की जांच रही है। दर्ज शिकायत में बैंक अधिकारियों ने बैंक के मुख्यालय स्थित एटीएम पर मॉलवेयर के हमले की आशंका भी जताई है।
अधिकारियों ने बताया डेबिड कार्ड से 14,849 लेनदेन में 80.5 करोड़ रुपए विदेश के बैंकों में ट्रांसफर कर दिए गए और 13.9 करोड़ रुपए एसडब्ल्यूआईएफटी लेन-देन में स्थानांतरित कर दिए गए। कॉसमॉस बैंक को सबसे पुराना सहकारी बैंक माना जाता है। इसकी स्थापना 1906 में हुई थी।
