• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. protest in Delhi Mandawali on removal of a portion of a temple
Written By
Last Updated : गुरुवार, 22 जून 2023 (12:02 IST)

दिल्ली के मंडावली में मंदिर की ग्रिल हटाने पर बवाल

Delhi News
Delhi News: दिल्ली के मंडावली में गुरुवार को एक मंदिर की ग्रिल हटाने पर जमकर हंगामा हुआ। अतिक्रमण हटाने गई टीम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोका। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात है
 
मंडावली इलाके में मंदिर के चारों तरफ बनी स्टील की रेलिंग तोड़ने आए अधिकारियों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोका और जमकर हंगामा किया। इस दौरान सुरक्षाबलों की प्रदर्शनकारियों से झड़प भी हुई।
 
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अतिक्रमण और भी है। लेकिन मंदिर की ही ग्रील को क्यों हटाया जा रहा है। बहरहाल पुलिस ने इस मामले में कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया है।
 
इस बीच पूर्वी दिल्ली की डीसीपी अमृता गुगुलोथ ने भी मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों से बात की। उन्होंने कहा कि सिर्फ मंदिर के बाहर की रैलिंग तोड़ी जानी है। इससे मंदिर को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।