• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Gandhi Vadra targeted UP government
Last Updated : शुक्रवार, 1 मार्च 2024 (16:17 IST)

Form leak case: प्रियंका गांधी ने साधा परीक्षा माफिया और भ्रष्टाचार को लेकर यूपी सरकार पर निशाना

करोड़ों युवाओं की बुनियाद खोखली कर रही भाजपा

Form leak case: प्रियंका गांधी ने साधा परीक्षा माफिया और भ्रष्टाचार को लेकर यूपी सरकार पर निशाना - Priyanka Gandhi Vadra targeted UP government
Priyanka Gandhi Vadra targeted UP government: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) वाद्रा ने उत्तरप्रदेश में पर्चा लीक (paper leak) की एक और घटना का हवाला देते हुए नई दिल्ली में शुक्रवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) परीक्षा माफिया (exam mafia) और सरकार में बैठे भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए करोड़ों युवाओं की बुनियाद खोखली कर रही है।

 
लगभग हर पेपर लीक हो रहा : प्रियंका गांधी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर पोस्ट किया कि एक बार फिर पेपर लीक! आखिर क्यों? भाजपा राज में नौकरी की परीक्षाओं से लेकर बोर्ड परीक्षा तक- लगभग हर पेपर लीक हो रहा है। बोर्ड परीक्षाएं बच्चों की पहली ऐसी चुनौती हैं जिनका सामना करते हुए वे भविष्य बनाना सीखते हैं। अगर यहीं पर उनके साथ इतना बड़ा धोखा हो जाएगा तो वे आगे क्या करेंगे? उन्होंने 12वीं कक्षा के गणित और जीव विज्ञान के प्रश्नपत्र परीक्षा से पहले ही कथित तौर पर व्हाट्सएप पर साझा किए जाने की घटना का उल्लेख किया।

 
परीक्षा माफिया और भ्रष्टाचारियों को बचा रही सरकार : उन्होंने आरोप लगाया कि परीक्षा माफिया और सरकार में बैठे भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए भाजपा करोड़ों बच्चों, युवाओं की बुनियाद भी खोखली कर रही है। प्रियंका गांधी ने सवाल किया कि क्या भाजपा नहीं चाहती कि प्रदेश के बच्चे अच्छे से पढ़-लिखकर अपना भविष्य संवारें?(भाषा)
 
Edited by: Ravindra Gupta