• Webdunia Deals
  1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Priyanka Gandhi support Muslim professor in BHU
Written By
Last Modified: गुरुवार, 21 नवंबर 2019 (16:06 IST)

BHU में मुस्लिम संस्कृत प्रोफेसर के समर्थन में उतरे छात्र, प्रियंका गांधी ने किया ट्‍वीट

BHU में मुस्लिम संस्कृत प्रोफेसर के समर्थन में उतरे छात्र, प्रियंका गांधी ने किया ट्‍वीट - Priyanka Gandhi support Muslim professor in BHU
वाराणसी/ नई दिल्ली। बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (Banaras Hindu University) के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में मुस्लिम प्रोफेसर की नियुक्ति के विरोध के बीच गुरुवार को अन्य विभागों के छात्र फिरोज खान के समर्थन में उतर आए।
 
दूसरी ओर विश्वविद्यालय के होलकर भवन के बाहर संस्कृत के छात्रों का प्रोफ़ेसर फिरोज खान की नियुक्ति के खिलाफ विरोध प्रदर्शन जारी है। खान की नियुक्ति का विरोध कर रहे छात्रों ने धमकी दी कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गईं तो वे अदालत का दरवाजा खटखटाएंगे।

विरोध में धरने पर बैठे शोध छात्र चक्रपाणि ओझा ने बताया हमारा विरोध सनातनी संस्कृत को पढ़ाने को लेकर है। उन्होंने कहा कि हमारी मांग नहीं मानी गई तो हम कोर्ट जाएंगे।
 
विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के छात्रों ने पोस्टर पर 'वीआरविथ यू फिरोज़ खान, संस्कृत किसी की जागीर' नहीं जैसे पोस्टर के साथ मार्च निकाला। शोध छात्र विकास सिंह ने बताया कि महामना के मूल्यों को कुछ छात्र तोड़ने का प्रयास कर रहे है। उन्होंने ऐसे समाज की कल्पना की जहां हर धर्म के लोग शिक्षा ग्रहण कर सकें।
प्रियंका ने किया ट्‍वीट : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा है कि संस्कृत भाषा में विशालता है और इसमें सबके कल्याण की बात कही गई है इसलिए इस भाषा में शिक्षा देने के लिए किसी जाति या समुदाय के अध्यापक का विरोध गलत है। 
 
गांधी ने गुरुवार को ट्वीट किया कि हमारी भाषाएं और संस्कृति हमारी विशेषता है, हमारी मजबूती है। संस्कृत भाषा में ही लिखा गया है-  'सर्वे भवन्तु सुखिनः। सर्वे सन्तु निरामयाः।'
 
उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा और भारतीय संविधान में विशालता है और यह दोनों किसी को जाति या समुदाय विशेष में बंधकर रहने की इजाजत नहीं देते हैं।
 
उन्होंने कहा कि इस भाषा में विशालता है। हमारे देश के संविधान में विशालता है। विश्वविद्यालय में संस्कृत कोई भी अध्यापक पढ़ा सकते हैं।
 
इसके साथ ही उन्होंने एक अखबार में छपी खबर पोस्ट की है जिसमें कहा गया है कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय में संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान में दो सप्ताह पहले सहायक प्रोफसर नियुक्त हुए फिरोज खान की नियुक्ति के बाद कुछ पता नहीं है। एक वर्ग ने उनका विरोध किया था जबकि अब कुछ अन्य लोग उनके समर्थन में सामने आ गए हैं।
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी की एक टीम ने फिरोज खान के समर्थन में कुलपति राकेश भटनागर से मुलाकात की। पूर्व विधायक अजय राय ने बताया कि कुलपति भटनागर ने बताया नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी है। (file photo)
ये भी पढ़ें
बाजार में रही गिरावट, सेंसेक्‍स और निफ्टी लुढ़के