Daily Horoscope
✕

प्रियंका गांधी को महंगी पड़ी फरीदाबाद की जमीन, पहली बार ED चार्जशीट में आया नाम

Updated: गुरुवार, 28 दिसंबर 2023 (11:51 IST)
Priyanka Gandhi ED Chargesheet : कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी हरियाणा के फरीदाबाद में एक जमीन खरीद मामले में मुश्किल में पड़ती नजर आ रही है। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने प्रीवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट' (PMLA) से जुड़े एक केस की चार्जशीट में प्रियंका का नाम आया है।
 
ईडी के अनुसार, प्रियंका गांधी वाड्रा और उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने दिल्ली के रहने वाले रियल एस्टेट एजेंट के जरिए हरियाणा में जमीनी खरीदीं। इसी एजेंट ने NRI कारोबारी सीसी थम्पी को भी जमीनें बेचीं।
 
ईडी ने दावा किया कि वाड्रा और थम्पी के रिश्ते काफी लंबे हैं। दोनों एक जैसा व्यापार करते हैं और कई काम मिलकर करते हैं। थम्पी पर ब्रिटिश नागरिक सुमित चड्ढा के साथ मिलकर संजय भंडारी को अपराध की कमाई छिपाने में मदद करने का आरोप लगाया गया है।
 
ईडी ने इस मामले से जुड़े हुए पहले की चार्जशीट में थम्पी के करीबी सहयोगी के तौर पर रॉबर्ड वाड्रा का नाम लिया था।
मगर ये पहली बार है कि अदालत में जमा किए गए आधिकारिक दस्तावेज में प्रियंका गांधी के नाम शामिल किया गया है।  हालांकि, ईडी चार्जशीट में प्रियंका गांधी और रॉबर्ट वाड्रा का नाम बतौर आरोपी नहीं है। थम्पी और वाड्रा के बीच संबंध दिखाने के लिए जमीन की खरीद-फरोख्त का जिक्र हुआ है।
 

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

LIVE: चक्रवात अकवान की लैंडफॉल प्रक्रिया जारी, ओडिशा और आंध्र में अलर्ट

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान का लैंडफॉल, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट पर चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

अगला लेख