1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. Prime Minister Narendra Modi Anganwadi worker

आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए खुशखबर, दुगुना हुआ मानदेय, मुफ्त में मिलेगी बीमा योजना

Prime Minister Narendra Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार ने देशभर के आशा एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय में केंद्र के हिस्से में वृद्धि करते हुए आशाकर्मियों की प्रोत्साहन राशि बढ़ाकर दुगुना करने तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 3000 से बढ़ाकर 4500 रुपए करने का फैसला किया है।
 
आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से नरेन्द्र मोदी ऐप एवं वीडियो लिंक के माध्यम से संवाद के दौरान प्रधानमंत्री ने बताया कि जिन आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय 2250 रुपए था, उन्हें अब 3500 रुपए मिलेंगे। आंगनवाड़ी सहायिकाओं को 1500 रुपए के स्थान पर 2250 रुपए मिलेंगे।
 
प्रधानमंत्री मोदी कहा कि यह बढ़ा हुआ मानदेय अगले माह यानी एक अक्टूबर से लागू हो जाएगा। अर्थात नवंबर से आपको नया पैसा या तनख्वाह या मानदेय मिलेगा। उन्होंने जोर दिया कि यह बढ़ी राशि केंद्र सरकार के हिस्से की है।
 
मोदी ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं की प्रोत्साहन राशि को दोगुना करने के अलावा यह भी फैसला किया गया है कि उन्हें प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना मुफ्त दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि इसका मतलब हुआ कि दो- दो लाख रुपए की इन दोनों बीमा योजना के तहत कोई प्रीमियम नहीं देना होगा और यह खर्च सरकार उठाएगी। उल्लेखनीय है कि संसद में भी विभिन्न दलों के सदस्य आशाकर्मियों एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मानदेय को बढ़ाने की समय-समय पर मांग करते रहे हैं।
अगला लेख
भारतीय नौसेना के जवानों ने मरीन ड्राइव से समुद्र में गिरे युवक को बचाया