आदिवासी महिला के स्नेह से अभिभूत हुए PM मोदी, बोले- नारी शक्ति का आशीर्वाद प्रेरणा देता है...
PM Modi Odisha visit : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को कहा कि महिलाओं का आशीर्वाद उन्हें विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करते रहने की प्रेरणा देता है। इससे पहले, भाजपा के एक नेता ने मोदी के प्रति आभार के रूप में 100 रुपए देने की इच्छा जताने वाली एक आदिवासी महिला की कहानी साझा की।
Very touched by this affection. I bow to our Nari Shakti for always blessing me. Their blessings inspire me to keep working to build a Viksit Bharat. https://t.co/Iw8m51zagY
— Narendra Modi (@narendramodi) October 19, 2024
भारतीय जनता पार्टी के उपाध्यक्ष बैजयंत जय पांडा ने तस्वीरें साझा करते हुए एक्स पर कहा कि ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में पार्टी के सदस्यता अभियान के दौरान एक आदिवासी महिला से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने कहा, इस आदिवासी महिला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद व्यक्त करने के लिए मुझे 100 रुपए देने की इच्छा व्यक्त की।
उसने मेरे इस स्पष्टीकरण को दरकिनार कर दिया कि यह आवश्यक नहीं है और जब तक मैंने हार नहीं मानी, तब तक वह अपनी बात पर अड़ी रही। पांडा ने अपने पोस्ट में कहा, यह ओडिशा और भारत में हो रहे परिवर्तन का प्रतिबिंब है।
मोदी ने जवाब दिया, इस स्नेह से मैं बहुत अभिभूत हूं। मुझे हमेशा आशीर्वाद देने के लिए मैं हमारी नारी शक्ति को नमन करता हूं। उनका आशीर्वाद मुझे विकसित भारत के निर्माण के लिए काम करते रहने के लिए प्रेरित करता है। (भाषा)
Edited By : Chetan Gour
Edited By : Chetan Gour

