1. समाचार
  2. मुख्य ख़बरें
  3. राष्ट्रीय
  4. President Kovind's cataract surgery was successful

राष्ट्रपति कोविंद की मोतियाबिंद सर्जरी रही सफल, अस्‍पताल से हुए डिस्‍चार्ज

President Ram Nath Kovind
नई दिल्‍ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का मोतियाबिंद का ऑपरेशन सफल रहा है। गुरुवार सुबह नई दिल्ली के आर्मी अस्पताल में उनकी आंख के मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया।

राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति का ऑपरेशन सफल रहा और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इससे पहले राष्ट्रपति कोविंद की मार्च में एम्स में बायपास सर्जरी हुई थी।

उल्‍लेखनीय है कि 27 मार्च को राष्ट्रपति की तबियत बिगड़ने पर उन्हें एम्स ले जाया गया था। जांच के बाद उनके ऑपरेशन की सलाह दी गई थी। 
अगला लेख
तेलंगाना में corona की दूसरी लहर समाप्त, स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में