Hanuman Chalisa
✕

Bihar : नीतीश कुमार को लेकर प्रशांत किशोर ने बताया 'कड़वा' सच, क्या JDU में मचेगी हड़कंप

कांग्रेस जैसा होगा जेडीयू का हश्र

Updated: मंगलवार, 1 अक्टूबर 2024 (21:01 IST)
राजनीतिक रणनीतिकार से सक्रिय राजनीति में उतरने की तैयारी कर रहे प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) ने मंगलवार को कहा कि "शारीरिक और मानसिक रूप से" स्वस्थ नहीं होने के बावजूद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का समर्थन करने के लिए बिहार में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का वही हश्र होगा, जो राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद (Lalu Prasad Yadav) को "जंगल राज" लागू करने में मदद के लिए कांग्रेस का हुआ था।
ALSO READ: विमान हादसे के 56 साल बाद मिले सैनिक के अवशेष, IAF विमान हादसे में गई थी जान
दोनों गठबंधनों को उखाड़ फेकेंगे
प्रशांत किशोर ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि बिहार अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में बदलाव के लिए तैयार है। राज्य में कई राजनीतिक पार्टियों की मौजूदगी के बीच अपनी नई पार्टी के भविष्य को लेकर किए जा रहे सवालों को खारिज करते हुए किशोर ने दावा किया कि लोग दोनों प्रतिद्वंद्वी गठबंधनों को उखाड़ फेंकेंगे, जिन्होंने 30 साल से अधिक समय तक राज्य को सबसे गरीब और पिछड़ा बना कर रखा है, ताकि उनकी (किशोर की) पार्टी को 243 सदस्यीय विधानसभा में पूर्ण बहुमत मिल सके।
 
जन सुराज अभियान 
प्रशांत किशोर के जन सुराज अभियान को दो अक्टूबर को एक राजनीतिक दल का रूप दिया जाएगा। यह पूछे जाने पर कि क्या वह चुनाव लड़ेंगे या पार्टी की ओर से मुख्यमंत्री पद का चेहरा बनेंगे, किशोर ने कहा कि यह उन पार्टी के नेताओं को तय करना है। उन्होंने कहा कि अगर उन्हें लगता है कि उनका चुनाव लड़ना अच्छा होगा, तो वे लड़ेंगे।’’
 
भाजपा पर निशाना साधते हुए किशोर ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी ने अपने राजनीतिक लाभ के लिए बिहार को परेशानी में डाल दिया है क्योंकि उसे केंद्र में सत्ता के लिए जद (यू) सांसदों के समर्थन की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि हर कोई जानता है कि नीतीश कुमार अपनी राजनीति के आखिरी दौर में हैं और अब उनके नाम पर चुनाव नहीं जीते जा सकते। उन्होंने कहा कि ‘‘उनके समर्थक भी जानते हैं कि उनकी वर्तमान शारीरिक, मानसिक और राजनीतिक स्थिति में वह किसी भी तरह से बिहार जैसे राज्य को चलाने की स्थिति में नहीं हैं।
ALSO READ: राम रहीम को पैरोल और केजरीवाल की रिहाई को लेकर क्या बोले रॉबर्ट वाद्रा
किशोर ने कहा कि यह नतीजों में परिलक्षित होगा। भाजपा को उसकी करनी का फल भुगतना होगा। कांग्रेस ने लालू प्रसाद को 15 साल तक 'जंगल राज' चलाने में मदद की। बिहार की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से उखाड़ फेंका। भाजपा का भी वही हश्र होगा।
 
उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूरी है कि दिल्ली में अपनी सरकार कायम रखने के लिए उसे बिहार में कुमार को सत्ता में बनाए रखना है। उन्होंने कहा, "भाजपा को पता है कि अगर वह (नीतीश कुमार) सत्ता में रहे तो उसका गठबंधन हार जाएगा, लेकिन यह भाजपा की राजनीतिक मजबूरी है।"
 
बिहार के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नीतीश कुमार के शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ नहीं होने के उनके दावों के बारे में पूछे जाने पर किशोर ने राज्य के कई ज्वलंत मुद्दों पर कुमार की चुप्पी का हवाला दिया। इस क्रम में उन्होंने बाढ़, भूमि सर्वेक्षण और स्मार्ट मीटर विवाद आदि मुद्दों का जिक्र किया।
 
किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार के बारे में उनका आकलन सार्वजनिक जीवन से मुख्यमंत्री की अपेक्षाकृत अनुपस्थिति पर आधारित है। उन्होंने कहा, "बिहार में एक बड़ा वर्ग सोच रहा है कि क्या नीतीश कुमार बिहार का नेतृत्व करने के लिए मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ हैं।"
 
जद यू को उखाड़ फेकेंगे
जद (यू) ने अक्सर जोर दिया है कि उसके नेता (नीतीश कुमार) बिहार में सुशासन का चेहरा हैं और राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के चेहरे के रूप में राज्य का नेतृत्व करते रहेंगे। यह पूछे जाने पर कि क्या उन्हें लगता है कि नीतीश कुमार अगले विधानसभा चुनाव में राजग का नेतृत्व करेंगे, किशोर ने दावा किया कि जद (यू) नेता का करियर खत्म होने वाला है और 2020 के चुनावों में भी लोगों ने यही संदेश दिया था, जब जद (यू) केवल 42 सीटें जीत सकी थी और वह भाजपा (74) और मुख्य विपक्षी पार्टी राजद (75) से काफी पीछे थी।
 
भाजपा पर कटाक्ष करते हुए किशोर ने कहा कि वह देश भर में अन्य दलों को येन-केन-प्रकारेण तोड़ती है, लेकिन जद (यू) सांसदों की जरूरत के कारण विधानसभा में अधिक सीटें होने के बावजूद उसने बिहार पर कुमार को "थोपने" का विकल्प चुना है।
 
बताया पदयात्रा का मकसद
अपनी पार्टी की संभावनाओं के बारे में भरोसा जताते हुए किशोर ने कहा कि लोगों ने विकल्पहीनता के कारण बिहार में दो मुख्य गठबंधनों में से किसी एक को वोट दिया। उन्होंने जोर दिया कि उनकी दो साल की पदयात्रा का मकसद बदलाव के लिए अनुकूल माहौल बनाना है।
 
किसी पार्टी से नहीं मिलाएगी हाथ
उन्होंने दावा किया कि लोग जाति, धर्म और मंदिर-मस्जिद मुद्दे से ऊपर उठकर अपने बच्चों की शिक्षा और रोजगार के लिए वोट करेंगे और जन सुराज बदलाव का वह माध्यम होगा।" उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी को पूर्ण बहुमत मिलेगा और वह किसी अन्य गठबंधन से हाथ नहीं मिलाएगी।  इनपुट भाषा
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

Gold Rate : क्या 1 लाख रुपए से नीचे आ जाएगा सोना? कीमतों में गिरावट से निवेशकों की बढ़ी चिंता, भारतीय खरीदारों के लिए क्यों है राहत?

EPFO : पीएफ के नियम में बड़ा बदलाव, अब 55 की उम्र से पहले 2 महीने में खाते से निकाल सकेंगे 90% पैसा

PUC Certificate New Rules 2026 : बार-बार नहीं बनवाना होगा पीयूसी सर्टिफिकेट, जान लें नया नियम

चीन में जिनपिंग, ट्रंप और पुतिन की ऐतिहासिक बैठक, क्या बदल जाएगा दुनिया का समीकरण? भारत पर भी पड़ेगा असर

पूर्वांचल का सबसे बड़ा हथियार सप्लायर वाहिद अंसारी एनकाउंटर में ढेर: सुपारी लेकर करता था मर्डर

सभी देखें

योगी सरकार की अभ्युदय योजना से युवाओं को मिली नई उड़ान, NEET-JEE समेत प्रतियोगी परीक्षाओं में 138 अभ्यर्थियों का चयन

ओडिशा तट के करीब पहुंचा चक्रवात अकवान, 3 लाख लोग शिफ्ट और 69 ट्रेनें रद्द

ओडिशा तट की ओर बढ़ा चक्रवात अकवान, उत्तर भारत में कोहरे का अलर्ट; पढ़ें आज की प्रमुख खबरें

पाकिस्तान से बातचीत पर राहुल गांधी ने साफ किया रुख, अमेरिका-ईरान तनाव को लेकर मोदी सरकार पर निशाना

'आपकी भूख कभी खत्म नहीं होती', FICCI के मंच से उद्योगपतियों पर बरसे PM मोदी, पूछा- कहां हैं नई नौकरियां?

अगला लेख