dharma sangrah
✕

प्रणब मुखर्जी अब भी गहरे कोमा में तथा हिमोडायनामिकल्ली स्थिर

Updated: शुक्रवार, 28 अगस्त 2020 (14:42 IST)
नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी अब भी गहरे कोमा में हैं लेकिन वे 'हिमोडायनामिकल्ली' स्थिर हैं। सेना के रिसर्च एंड रेफरल अस्पताल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। डॉक्टरों ने बताया कि 'हिमोडायनामिकल्ली' स्थिर होने से तात्पर्य है कि रक्त परिसंचरण मापदंड- रक्तचाप, हृदय और नाड़ी की दर गति स्थिर है।
ALSO READ: पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं
मुखर्जी (84) का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि उनकी गहन देखभाल की जा रही है और उनके फेफड़ों में संक्रमण तथा गुर्दों की समस्या का इलाज भी जारी है। पूर्व राष्ट्रपति को 10 अगस्त को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उनकी मस्तिष्क की सर्जरी की गई थी। उनके कोरोनावायरस से संक्रमित होने की पुष्टि भी हुई थी। बाद में उनके फेफड़ों में भी संक्रमण हो गया था।
 
अस्पताल ने एक बयान में कहा कि प्रणब मुखर्जी की गहन देखभाल की जा रही है और उनके फेफड़ों में संक्रमण तथा गुर्दों की समस्या का इलाज भी जारी है। वे अब भी गहरे कोमा में हैं और जीवनरक्षक प्रणाली पर ही हैं। वे 'हिमोडायनामिकल्ली' स्थिर हैं। मुखर्जी भारत के 13वें राष्ट्रपति थे और 2012 से 2017 तक राष्ट्रपति पद पर रहे। (भाषा)

Show comments

भाजपा को लेकर अखिलेश यादव का बड़ा दावा, बोले- 2027 में हो जाएगा सफाया, आगरा में किया चुनावी शंखनाद

स्पैम कॉल पर TRAI का बड़ा एक्शन, अब अनचाही कॉल करने वालों की खैर नहीं, लागू किए नए नियम

EMI नहीं चुका पाने पर गुंडों से गाड़ी नहीं उठवा सकती फाइनेंस कंपनी, Allahabad High Court का सख्त आदेश

जब PM मोदी ने खरीदा कर्नाटक के मुख्यमंत्री का मेट्रो टिकट, डीके शिवकुमार ने सुनाया मजेदार किस्‍सा...

भगोड़े ललित मोदी को मिली ब्रिटिश नागरिकता, कहा, मुझे गर्व है, क्‍यों भारत से भागे थे मोदी?

सभी देखें

'बच गए' लिखकर अमिताभ बच्चन ने बढ़ाई फैंस की धड़कन! घर पर हमले की थी बड़ी साजिश, दो शार्पशूटर गिरफ्तार

थाईलैंड के फुकेत में बड़ा हादसा! कमर्शियल बिल्डिंग में भीषण आग लगने से 11 लोगों की दर्दनाक मौत

वोटर लिस्ट से कट गया है आपका नाम? घबराएं नहीं, चुनाव आयोग ने दिया एक और मौका; जानें नाम जोड़ने का पूरा प्रोसेस

LIVE: 4 दिवसीय छठ महापर्व संपन्न, PM बोले- प्रकृति को समर्पित दिव्य उत्सव

छठी मैया की भक्ति में रमे सीएम पुष्कर सिंह धामी! खटीमा के घाट पर पहुंचकर सूर्यदेव को दिया अर्घ्य

अगला लेख