biodatamaker
✕

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नागपुर पहुंचे, कांग्रेस चिंतित

Updated: बुधवार, 6 जून 2018 (20:48 IST)
नागपुर। पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को यहां पहुंचे। मुखर्जी गुरुवार को रेशिमबाग स्थित आरएसएस मुख्यालय में आरएसएस के तृतीय वर्ष के प्रशिक्षण शिविर (संघ शिक्षा वर्ग) के समापन समारोह को संबोधित करेंगे।

आरएसएस ने अपने इस वार्षिक कार्यक्रम में प्रख्यात व्यक्तियों को आमंत्रित करने की परंपरा के तहत मुखर्जी को मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित किया है।  पूर्व राष्ट्रपति एक कार्यक्रम में भावी आरएसएस प्रचारकों को राष्ट्रवाद पर व्याख्यान देंगे।

आरएसएस के प्रशिक्षण शिविर में देशभर के लगभग 700 स्वयंसेवक भाग लेंगे। आरएसएस के निमंत्रण को स्वीकार किए जाने के बाद कांग्रेस के नेताओं ने मुखर्जी के इस कदम का विरोध किया, लेकिन आरएसएस और भाजपा ने इसके लिए उनकी सराहना की है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने मुखर्जी को चिट्ठी लिखकर आरएसएस के कार्यक्रम में नहीं जाने की सलाह दी थी। जयराम रमेश और सीके जाफर शरीफ जैसे कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि मुखर्जी जैसे विद्वान और धर्मनिरपेक्ष व्यक्ति को आरएसएस के साथ कोई नजदीकी नहीं दिखानी चाहिए। उनके आरएसएस के कार्यक्रम में जाने से देश के धर्मनिरपेक्ष माहौल पर बुरा असर पड़ेगा। (वार्ता)

Show comments

GST Council के बड़े फैसले, गिरफ्तारी की शक्ति हटेगी, अभियोजन की सीमा ₹5 करोड़ होगी, पेनल्टी भी घटेगी

ध्रुव राठी के बर्थडे पर छाया ‘10 अक्टूबर चलो दिल्ली’ का नारा, अभिजीत दीपके ने शेयर किया वीडियो

Nobel Prize 2026 : कनाडाई लेखिका Anne Carson को साहित्य का नोबेल पुरस्कार, प्राचीन परंपरा को आधुनिक साहित्य से जोड़ने के लिए सम्मान

iPhone खरीदने का शानदार मौका, Reliance Digital का बड़ा ऑफर, iPhone 15, 16 और 17 पर भारी छूट

Electric Scooter : इलेक्ट्रिक स्कूटर क्यों हैं भविष्य की सवारी? जानिए वो फायदे जिन्हें नजरअंदाज करना मुश्किल

सभी देखें

Infosys, TCS, Wipro समेत भारतीय IT कंपनियां Green Card प्रोग्राम से निलंबित, Trump के फैसले का भारतीय कर्मचारियों पर क्या होगा असर

अमेरिका में Microsoft पर H-1B वीजा के दुरुपयोग का आरोप, ग्रीन कार्ड कार्यक्रम से निलंबित, कई भारतीय कंपनियां भी घेरे में

निवेश-अनुकूल नीतियों से उद्योगों के लिए फेवरेट डेस्टिनेशन बना मध्यप्रदेश : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

दिल्ली-रियाद Air India फ्लाइट बीच रास्ते से लौटी, Akasa Air ने भी उड़ानें रद्द कीं, रियाद एयरपोर्ट ने जारी की चेतावनी

UP में योगी सरकार की Industrial Policy का असर! 3 साल में फैक्ट्री पंजीकरण दोगुने से ज्यादा, 50 हजार से अधिक रोजगार

अगला लेख