Hanuman Chalisa

गोवा मंत्रिमंडल में फेरबदल, 4 मंत्रियों को बाहर कर नए को किया शामिल

शनिवार, 13 जुलाई 2019 (17:16 IST)
पणजी। गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने शनिवार को 4 मंत्रियों को मंत्रिमंडल में फेरबदल से पहले हटा दिया और इनके स्थान पर नए मंत्रियों को शामिल कर लिया।
 
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया कि राज्यपाल मृदुला सिन्हा ने 4 मंत्रियों विजय सरदेसाई, रोहन खौंटे, विंदा पालयेनकर और जयेश सालगांवकर को मंत्रिमंडल से हटाए जाने संबंधी मुख्यमंत्री की अनुशंसा को स्वीकार कर लिया है और यह तत्काल प्रभाव से लागू होगा। सरदेसाई, पालयेनकर और सालगांवकर गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) विधायक हैं जबकि खौंटे निर्दलीय विधायक हैं।
 
इस बीच गोवा विधानसभा के उपाध्यक्ष माइकल लोबो ने इस्तीफा दे दिया है। कलंगुट से निर्वाचित भाजपा विधायक लोबो ने पुष्टि की है कि वे सावंत सरकार में मंत्री के रूप में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि तेलेईगांव से निर्वाचित विधायक जेनिफर मोसेरटे भी मंत्रिपद की शपथ लेंगे।
 
सूत्रों के मुताबिक 2 अन्य विधायक चंद्रकांत कावलेकर और फिलिप रोड्रिग्स भी मंत्री पद की शपथ लेंगे।
गोवा विधानसभा अध्यक्ष राजेश पाटनेकर ने कहा है कि लोबो का इस्तीफा मंजूर कर लिया गया है। इससे पहले मुख्यमंत्री ने चारों मंत्रियों को इस्तीफा देने के लिए कहा था लेकिन उनके इंकारर कर देने पर उन्होंने उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने का फैसला किया। (वार्ता)

Show comments

क्‍या अनशन खत्‍म करेंगे सोनम वांगचुक, अस्पताल में ही चलेगा इलाज, अनशन को लेकर क्‍या बोली पत्‍नी?

इमरान खान की बहन के बयान से मचा बवाल, साइबर एजेंसी ने भेजा समन, मामले का 'ऑपरेशन सिंदूर' से क्‍या है कनेक्‍शन?

मानसून सत्र से पहले हुई सर्वदलीय बैठक, विपक्ष ने किया वॉकआउट, जानिए क्यों मचा हंगामा?

CM मोहन यादव ने असंभव को किया संभव, UCC को कैबिनेट ने दी मंजूरी, जानें लिव-इन के लिए क्या हैं शर्तें?

Sonam Wangchuk Story : 3 Idiots के फुनसुख वांगडू से भी आगे है असली कहानी, जानिए कैसे बदली लद्दाख की तस्वीर

सभी देखें

क्या सस्ता है Motorola Edge 70 Max, 5000 रुपए की छूट, 7100mAh बैटरी, Snapdragon 8 Gen 5 और AI फीचर्स के साथ भारत में लॉन्च

Dimple Yadav : CJP के प्रदर्शन में पुलिस की लाठीचार्ज पर भड़कीं डिंपल यादव, बताया काला दिवस, प्रदर्शनकारियों को पिलाया पानी

LIVE: इतनी निर्दयी सरकार कभी नहीं देखी, सपा सांसद डिंपल यादव ने की घायलों से मुलाकात

NEET-UG पेपर लीक मामला, JP नड्डा से मिला CJP का प्रतिनिधिमंडल, सरकार जारी करेगी बयान

Priyanka Gandhi : पेपर लीक विरोध प्रदर्शन पर बवाल, संसद मार्च के दौरान दिल्ली में झड़पें, प्रियंका गांधी का बड़ा बयान

अगला लेख