sundarkand

पुंछ में आतंकवादी हमला, तीसरे दिन भी आतंकवादियों की तलाश जारी

Updated: रविवार, 23 अप्रैल 2023 (11:35 IST)
Poonch Terrorist attack : सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने रविवार को कहा कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सेना के एक ट्रक पर घातक हमले के लिए जिम्मेदार आतंकवादियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे।
 
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय राइफल्स इकाई द्वारा आयोजित इफ्तार के लिए अग्रिम इलाके के एक गांव में फलों और अन्य वस्तुओं को ले जा रहे ट्रक पर बृहस्पतिवार की शाम घात लगाकर हमला किया गया था। अधिकारियों के अनुसार इसके बाद से आतंकवादियों को पकड़ने के लिए भाटा धूरियान में व्यापक तलाश अभियान जारी है।
 
सेना की उत्तरी कमान ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए उधमपुर स्थित ‘कमांड हॉस्पिटल’ में लेफ्टिनेंट द्विवेदी की यात्रा की जानकारी साझा की, जहां उन्होंने आतंकवादी हमले में घायल हुए जवान से बातचीत की। इस ट्वीट के साथ दो तस्वीरें भी साझा की गईं।

सेना ने ट्वीट किया, 'सेना के उत्तरी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने 20 अप्रैल 2023 को पुंछ में हुए हमले में जीवित बचे जवान से उधमपुर स्थित ‘कमांड हॉस्पिटल’ में मुलाकात की और जरूरी कार्रवाई जारी होने का आश्वासन दिया।'
 
लेफ्टिनेंट जनरल द्विवेदी ने शनिवार को भाटा धूरियान में उस स्थल का दौरा किया था, जहां हमला हुआ था। यह स्थान घने जंगलों, प्राकृतिक गुफाओं और दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों के कारण नियंत्रण रेखा (LOC) के पार से घुसपैठ के लिए आतंकवादियों का पसंदीदा मार्ग बना हुआ है।
 
द्विवेदी ने सेना के ट्रक पर हमला करने वाले आतंकवादियों का पता लगाने के लिए इस सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और तलाश अभियान की समीक्षा की। 
 
अधिकारियों ने कहा कि पुंछ और राजौरी सीमावर्ती जिलों में हाई अलर्ट के बीच तलाश अभियान जारी है। उन्होंने बताया कि राजौरी-पुंछ राजमार्ग पर यातायात गुरुवार शाम से बाधित था, जिसे रविवार सुबह बहाल कर दिया गया। यातायात को अन्य मार्गों पर परिवर्तित किया गया था ताकि इन सीमावर्ती जिलों को जम्मू से जोड़ने वाले इस राजमार्ग पर सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
 
अधिकारियों ने बताया कि पूछताछ के लिए 14 से 16 लोगों को हिरासत में लिया गया है। हिरासत में लिए गए लोगों में दो दंपती... पुंछ के देगवार निवासी इकबाल और उसकी पत्नी मुदिफा तथा सलाम दीन और उसकी पत्नी रशिदा शामिल हैं। (भाषा)

Show comments

PoJK में कार्रवाई पर भारत का पाकिस्तान पर हमला, New York Times की रिपोर्ट पर क्यों जताई आपत्ति

क्या कहता है कल का मौसम, किन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, कहां आंधी-ओलों से बढ़ेगी परेशानी

1 अगस्त से बदल सकते हैं LPG Cylinder, Tatkal Booking और Credit Card के नियम, जानें किन बातों का पड़ेगा असर

Bajaj Pulsar का नया मॉडल जल्द होगा लॉन्च, 12 अगस्त को होगा बड़ा खुलासा, जानें क्या होगा खास

24वीं किस्त से पहले किसानों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, मोदी सरकार का बड़ा तोहफा

सभी देखें

इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, बीच समुद्र में नाव में लगी आग, 5 की मौत, 41 लापता, 271 लोग थे सवार

मेरठ में कांवड़ यात्रा के बीच बड़ी कार्रवाई, 21 अवैध तमंचों के साथ हथियार तस्कर गिरफ्तार, STF सिंडिकेट की तलाश में जुटी

CJP संस्थापक अभिजीत दिपके के पिता ने बेटे की विदेश में पढ़ाई का खर्च कैसे उठाया? RTI कार्यकर्ता ने जांच की मांग की

भारत में ड्रग्स सप्लाई आतंकी साजिश का हिस्सा, Gen-Z को PM मोदी ने दिया नशे से दूर रहने का मंत्र

Hero Vida VX2 Go : नई फिक्स्ड बैटरी के साथ लॉन्च हुआ नया वेरिएंट, 128 किमी रेंज; कीमत 1.13 लाख रुपए

अगला लेख