sundarkand

लगातार 5वें दिन कोरोना के 10,000 से ज्यादा मामले, संक्रमण दर 7 के पार

Updated: रविवार, 23 अप्रैल 2023 (10:59 IST)
  • 5 दिन में मिले 57,130 नए कोरोना मरीज
  • एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 67,806
  • 24 घंटे में कोरोना ने ली 24 लोगों की जान
Corona Virus in India : भारत में रविवार को एक दिन में कोविड-19 के 10,112 नए मामले सामने आए जबकि एक्टिव मरीजों की संख्या बढ़कर 67,806 हो गई। यह लगातार 5वां दिन हैं जब देश में एक दिन में कोरोना के 10,000 से ज्यादा नए संक्रमित मिले हैं। इन 5 दिनों में देश में 57,130 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं।
 
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकडों के अनुसार, भारत में अब तक कुल 4 करोड़ 48 लाख 91 हजार 989 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 4 करोड़ 42 लाख 92 हजार 854 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। 5 लाख 31 हजार 329 लोगों की मौत हो गई।  
 
पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना संक्रमण की वजह से 29 लोग मारे गए। इनमें केरल द्वारा मौत के आंकड़ों का पुनर्मिलान करने के बाद जोड़े गए सात और मामले भी शामिल हैं।
 
आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 7.03 फीसदी रही और साप्ताहिक संक्रमण दर 5.43 प्रतिशत दर्ज की गई। एक्टिव मरीजों की संख्या संक्रमण के कुल मामलों का 0.15 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.66 फीसदी है। मृत्यु दर 1.18 फीसदी दर्ज की गई। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
 
दिल्ली में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 1,515 नए मामले सामने आए। वहीं, शहर में 6 और मरीजों ने कोविड-19 के कारण दम तोड़ दिया। दिल्ली में कोविड-19 से अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 20 लाख 32 हजार 424 हो गई है। वहीं, 26 हजार 595 लोग करोना संक्रमण की वजह से मारे जा चुके हैं।
 
वहीं महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 850 नए मामले सामने आए, संक्रमण से 4 और मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अब तक कुल 81 लाख 61 हजार 349 लोग कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। संक्रमण की वजह से 1 लाख 48 हजार 502 लोगों की मौत हो गई।
Edited by : Nrapendra Gupta

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख