Hanuman Chalisa
✕

पुलिस पूछताछ में फूट-फूटकर रोए दाती महाराज, अब पोटेंसी टेस्ट की तैयारी

Updated: शनिवार, 23 जून 2018 (10:21 IST)
नई दिल्ली। दुष्कर्म के आरोपी दाती महाराज से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने शुक्रवार को करीब 11 घंटे तक पूछताछ की। इस दौरान उससे 250 से ज्यादा सवाल पूछे गए। सवालों से परेशान दाती महाराज बुरी तरह टूट गया और फूट-फूटकर रोया।
 
दाती महाराज ने कहा कि आरोप लगाने वाली उसकी बेटी के समान है। उससे वह दुष्कर्म के बारे में सोच ही नहीं सकता। उसने बताया कि वह यौन संबंध बनाने के योग्य नहीं है। उसके जवाबों से पुलिस संतुष्ट नहीं दिखी।
 
पुलिस ने उन्हें सोमवार को फिर पूछताछ के लिए बुलाया है। महाराज ने जिन दो पूर्व सेवकों पर पैसों के लिए फंसाने का आरोप लगाया है पुलिस उनसे भी पूछताछ कर सकती है। बताया जा रहा है कि पुलिस महाराज का पोटेंसी (पुरुषत्व) टेस्ट करा सकती है। 
 
गुरुकुल में कई अनियमितताएं : राजस्थान महिला आयोग द्वारा अपनी शिष्या के साथ दुष्कर्म करने के आरोपों से घिरे नई दिल्ली स्थित शनिधाम मंदिर के संस्थापक दाती मदन महाराज के पाली जिले के आलावास स्थित गुरुकुल में की गई पड़ताल में कई अनियमितताएं सामने आई हैं। आश्रम में स्थित स्कूल और कॉलेज का पिछले 3 साल से रजिस्ट्रेशन नवीनीकरण भी नहीं कराया गया है।
 
गुरुकुल की तरफ से कहा गया कि वहां अमूमन 800 लड़कियां रहती हैं लेकिन उनसे वर्तमान में लड़कियों की संख्या के बारे में पूछने पर बताया गया कि गुरुकुल में फिलहाल करीब 150 लड़कियां ही हैं। इसके बाद आयोग की टीम ने पड़ताल की तो वहां 253 लड़कियां मिलीं।
 
गुरुकुल में लड़कियों का कोई रिकॉर्ड नहीं है। एक रजिस्टर में उनका नाम लिखा है। उसमें भी पिता का नाम कुछ और शपथ पत्र में अलग नाम बताए गए हैं। लड़कियों की उम्र भी गलत पाई गई है। 
 

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

पराली पर शिवराज की 'क्लीनचिट' से गदगद हुई AAP! अब आप को कृषि मंत्री की कुर्सी जाने की चिंता

"सावरकर पर अपमानजनक टिप्पणी बर्दाश्त नहीं!" शिवसेना शिंदे गुट ने फाड़े सोनिया गांधी की किताब के पन्ने

दाहोद में CM पटेल का तीन दिवसीय दौरा, आदिवासी परिवारों के घर भोजन और युवाओं से संवाद

सरेंडर नहीं करूंगा, अल्‍लाह के पास जाऊंगा, सुरक्षाबलों ने लतीफ भट्ट को भेज दिया दोजख

सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

अगला लेख