Hanuman Chalisa
✕

पीएम मोदी इंदौर को आज देंगे 9 सौगातें, पहनाएंगे नंबर-1 का ताज

Updated: शनिवार, 23 जून 2018 (12:31 IST)
इंदौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को इंदौर आकर शहर को देश के सबसे साफ सुथरे शहर का पुरस्कार देंगे। इसके साथ ही शहर को 9 सौगातें भी मिलेगी। इन परियोजनाओं को 4713.75 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है।
 
यह पहला मौका है जब प्रधानमंत्री खुद किसी साफ सुथरे शहर में जाकर यह पुरस्कार देंगे। यहां 14 श्रेणियों के विजेता शहरों को अवॉर्ड दिया जाएगा। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश के दो शहर इंदौर और भोपाल ने स्वच्छता सर्वेक्षण-2017 की रेकिंग में पहला और दूसरा स्थान हासिल किया है।
 
प्रधानमंत्री मोदी एयरपोर्ट से 25 मिनट में 27 किलोमीटर का सफर तय कर नेहरू स्टेडियम पहुंचेंगे। पूरे मार्ग में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री का काफिला जिस रास्ते से गुजरेगा वहां ट्रॉफिक 2 बजे से बंद कर दिया जाएगा। हालांकि दूसरी लेन पर ट्राफिक चलता रहेगा और प्रधानमंत्री के काफिले के आने से 10 मिनट पहले ही उसे रोका जाएगा।  
 
मोदी का काफिला एयरपोर्ट से सुपर कॉरिडोर, एमआर-10, पूर्वी रिंग रोड होते हुए स्टेडियम पहुंचेगा। इस बीच रास्ते में 25 स्थानों पर अलग-अलग संस्थानों, पार्टियों द्वारा उनका स्वागत किया जाएगा। 

मध्यप्रदेश में पीएम मोदी का कार्यक्रम : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 23 जून को पूर्वान्ह 10.50 बजे नई दिल्ली से वायुमार्ग से रवाना होकर दोपहर 12.10 बजे भोपाल विमानतल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री भोपाल विमानतल से दोपहर 12.15 बजे रवाना होकर मोहनपुरा डेम हेलीपेड, राजगढ़ दोपहर 12.50 बजे आएंगे। वह दोपहर 12.55 बजे रवाना होकर दोपहर एक बजे कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री दोपहर एक से 2 बजे तक मोहनपुरा वृहद सिंचाई परियोजना के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे।
 
पीएम मोदी दोपहर 2.15 बजे मोहनुपरा से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर अपरान्ह 3.15 बजे इंदौर विमानतल पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री 3.20 बजे इंदौर विमानतल से रवाना होकर नेहरू स्टेडियम, इंदौर अपरान्ह 3.45 बजे पहुंचेंगे।
 
मोदी अपरान्ह 3.45 बजे से शाम 5.15 बजे तक स्वच्छ-सर्वेक्षण-2018 पुरस्कार समारोह में शामिल होंगे तथा विभिन्न शहरी विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
 
प्रधानमंत्री शाम 5.20 बजे कार्यक्रम स्थल से रवाना होकर इंदौर विमानतल से शाम 5.50 बजे नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
 

Show comments

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

GST में हो सकता है बड़ा बदलाव, क्‍या गिरफ्तारी पर लगेगी रोक? कब होगी Council की अहम बैठक?

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का बड़ा ऐलान, बताया बंगाल में कब लागू होगा UCC

Rajya Sabha Election: बीजेपी ने चली बड़ी सियासी चाल, बंगाल और उत्तराखंड के लिए इन चेहरों पर लगाया दांव

'आतंकियों के लिए आंसू, पर देश के हीरो पर चुप्पी क्यों?' कैप्टन स्मित की बहादुरी पर सुधांशु त्रिवेदी का गांधी परिवार पर तंज

सभी देखें

असम में पूर्व अग्निवीरों को मिलेगा आरक्षण, कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला, Green Cess पर क्‍या बोले CM हिमंत?

मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर लखनऊ के बाढ़ प्रभावित इलाकों में युद्धस्तर पर राहत अभियान, डीएम ने संभाली कमान

'संत रविदास नगर भदोही' से दलित-राजभर दोनों को संदेश, मुख्यमंत्री योगी ने एक नाम में जोड़ी 2 विरासत

CEC के खिलाफ दिल्ली में AAP का मार्च, सौरभ भारद्वाज हिरासत में, वायरल वीडियो पर भड़के केजरीवाल

इंडिया कारपेट एक्सपो : उत्तर प्रदेश का निर्यात 10 वर्ष में ढाई गुना बढ़कर 2 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंचा

अगला लेख