Hanuman Chalisa

पीएनबी घोटाला : जांच बैंक के मुख्यालय तक पहुंची

Updated: बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (00:35 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी को 11,400 करोड़ रुपए की फर्जी गारंटी जारी किए जाने के सिलसिले में पंजाब नेशनल बैंक के एक कार्यकारी निदेशक तथा नौ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आज पूछताछ की।


अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आयकर अधिकारियों ने चोकसी से संबद्ध 20 परिसरों पर छापे भी मारे। प्रवर्तन निदेशालय की जांच आज छठे दिन भी जारी रही। एजेंसी के प्रमुख कर्नल सिंह ने वैश्विक धनशोधन एजेंसियों की एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस का अपना निर्धारित दौरा रद्द कर दिया ताकि वह जांच की निजी तौर पर निगरानी कर सकें।

ईडी के एक अधिकारी ने बताया मोदी और चोकसी से संबद्ध 13 परिसरों की तलाशी के दौरान करीब 10 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति जब्त की गई। एक अधिकारी ने बताया कि दूसरी ओर सीबीआई ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की कंपनियों के आठ वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारियों तथा गीतांजलि समूह के दस अधिकारियों से पूछताछ की।

पीएनबी के तीन अधिकारियों बेचू तिवारी, यशवंत जोशी और प्रफुल सावंत को कल गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ में पता चला कि ये लोग पूरी जालसाजी का जिम्मा अपने सहयोगियों गोकुल दास शेट्टी (सेवानिवृत्त अधिकारी) और मनोज खरात पर मढ़ने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें पहले ही गिरफ्तार किया गया था।

बहु-एजेंसी जांच के तहत आयकर विभाग ने आज गीतांजलि जेम्स के प्रमोटर चोकसी से संबद्ध 20 परिसरों तथा उनसे जुड़ी कंपनियों पर छापे मारे। ये छापे कर चोरी के एक मामले के सिलसिले में मारे गए। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि छापे मुंबई, पुणे, सूरत, हैदराबाद, बेंगलुरु और कुछ अन्य शहरों में चोकसी से जुड़ी 13 कंपनियों में मारे गए। सूत्रों ने बताया कि आयकर विभाग के 110 से अधिक अधिकारियों के दल ने कुल 20 परिसरों पर छापे मारे। (भाषा)

Show comments

Operation Sindoor : 88 घंटे के ऑपरेशन सिंदूर पर NSA अजीत डोभाल का बड़ा बयान, खोले रणनीति के राज

Google Gemini 3.7 Flash लॉन्च : कोडिंग से लेकर AI एजेंट तक, कई मोर्चों पर हुआ और ताकतवर

EPFO Higher Pension : ज्यादा पेंशन के लिए आवेदन किया है तो जानिए अब क्या करेगा EPFO, सरकार ने बताए 4 बड़े कदम

UAE में छिपा था 13 हजार करोड़ की ड्रग्स का आरोपी, NCB वीरेंद्र सिंह बसोया को भारत लाई, क्या बोले अमित शाह?

सोनम वांगचुक ने ‘दूसरी आजादी और क्रांति' का किया आह्वान! पूछा आधे सांसदों पर मुकदमे, फिर कैसे बनेगा विकसित भारत?

सभी देखें

भारत की रक्षा क्षेत्र में बड़ी छलांग, दिव्यास्त्र Mk3 का हुआ सफल टेस्ट, जानिए स्‍वदेशी ड्रोन की खासियत

पाप माफ नहीं होगा, वंदे मातरम् विवाद पर अमित शाह ने सोनिया गांधी पर साधा निशाना

चंबल नदी में बड़ा हादसा टला, ईंधन खत्म होने से बीच धारा में फंसा स्टीमर, 40 यात्री थे सवार

वाराणसी एयरपोर्ट पर Air India Express यात्री की पिस्तौल से चली गोली, 2 स्क्रीनर्स घायल

8 राज्यों के कलाकारों से CM योगी ने किया संवाद, बोले- विविधता में एकता ही भारत की ताकत, कलाकारों को किया सम्मानित

अगला लेख