sawan somwar

पीएनबी घोटाले में पहली बड़ी गिरफ्तारी...

Updated: बुधवार, 21 फ़रवरी 2018 (08:34 IST)
नई दिल्ली। सीबीआई ने 11,400 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले में पहली हाई प्रोफाइल गिरफ्तारी की। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने नीरव मोदी फायरस्टार डायमंड के अध्यक्ष (वित्त) विपुल अंबानी को गिरफ्तार किया।
 
विपुल अंबानी से रविवार से पूछताछ की जा रही थी। एजेंसी के साथ सहयोग नहीं करने के लिए उन्हें गिरफ्तार किया। 11,400 करोड़ रुपए के कथित पीएनबी घोटाला मामले के दो मुख्य आरोपी नीरव मोदी तथा मेहुल चोकसी देश छोड़ कर जा चुके हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि इस घोटाले में दर्ज अपनी दो प्राथमिकियों के सिलसिले में जांच एजेंसी ने चार अन्य वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारियों को भी गिरफ्तार किया।
 
अंबानी को कार्यपालक सहायक कविता मानकीकर तथा वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारी अर्जुन पाटिल के साथ, सीबीआई द्वारा दर्ज पहली प्राथमिकी के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया। इस प्राथमिकी के तहत, 6,498 करोड़ मूल्य के 150 'लैटर्स ऑफ अंडरटेकिंग' (एलओयू) की जांच की जा रही है। एलओयू वह गारंटी होता है जो जारीकर्ता बैंक उन भारतीय बैंकों को आवेदक को अल्पकालिक रिण देने के लिए देता है जिनकी विदेशों में शाखाएं हैं। मानकीकर तीन कंपनियों डायमंड आर यूएस, स्टेलर डायमंड, सोलर एक्सपोर्ट्स में भी महत्वपूर्ण पदाधिकारी हैं। तीनों कंपनियां 31 जनवरी को जांच एजेंसी द्वारा दर्ज प्राथमिकी में आरोपी के तौर पर सूचीबद्ध हैं।
 
अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी में हीरा व्यापारी नीरव मोदी, उसकी पत्नी एमी, भाई निशाल और उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी के नाम बतौर आरोपी हैं। ये सभी लोग जनवरी के पहले सप्ताह में देश छोड़ कर जा चुके हैं।
 
सूत्रों ने बताया कि शेष दो व्यक्ति कपिल खंडेलवाल और नितेन शाही को जांच एजेंसी द्वारा दर्ज दूसरी प्राथमिकी के सिलसिले में मंगलवार को गिरफ्तार किया गया। खंडेलवाल नक्षत्र समूह और गीतांजलि समूह के सीएफओ तथा शाही गीतांजलि समूह के मैनेजर हैं। दूसरी प्राथमिकी जांच एजेंसी ने 15 फरवरी को चोकसी तथा उसकी तीन कंपनियों के खिलाफ दर्ज की थी। इस मामले में जांच 4,886 करोड़ रुपए के 143 एलओयू पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों द्वारा फर्जी तरीके से जारी किए जाने को लेकर की जा रही है।
 
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने मंगलवार को पंजाब नेशनल बैंक के एक कार्यकारी निदेशक तथा नौ अन्य अधिकारियों से 11,400 करोड़ रुपए मूल्य की गारंटी मोदी तथा चोकसी को जारी किए जाने के सिलसिले में पूछताछ की। इस बीच, सीबीआई ने हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उसके रिश्तेदार मेहुल चोकसी को 11,400 करोड़ रुपए की फर्जी गारंटी जारी किए जाने के सिलसिले में पंजाब नेशनल बैंक के एक कार्यकारी निदेशक तथा नौ अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आज पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आयकर अधिकारियों ने चोकसी से संबद्ध 20 परिसरों पर छापे भी मारे।
 
प्रवर्तन निदेशालय की जांच छठे दिन भी जारी रही। एजेंसी के प्रमुख कर्नल सिंह ने वैश्विक धन शोधन एजेंसियों की एक बैठक में हिस्सा लेने के लिए फ्रांस का अपना निर्धारित दौरा रद्द कर दिया ताकि वह जांच की निजी तौर पर निगरानी कर सकें।
 
ईडी के एक अधिकारी ने बताया कि मोदी और चोकसी से संबद्ध 13 परिसरों की तलाशी के दौरान करीब 10 करोड़ रूपये मूल्य की संपत्ति जब्त की गई।
 
एक अधिकारी ने बताया कि दूसरी ओर सीबीआई ने नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की कंपनियों के आठ वरिष्ठ कार्यपालक अधिकारियों तथा गीतांजलि समूह के दस अधिकारियों से पूछताछ की। पीएनबी के तीन अधिकारियों बेचू तिवारी, यशवंत जोशी और प्रफुल सावंत को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। उनसे पूछताछ में पता चला कि ये लोग पूरी जालसाजी का जिम्मा अपने सहयोगियों... गोकुल दास शेट्टी (सेवानिवृत्त अधिकारी) और मनोज खरात पर मढ़ने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें पहले ही गिरफ्तार किया गया था। (भाषा) 

Show comments

बहन से राखी बंधाकर गया था दिल्‍ली, वापस नहीं लौटा देवास का अर्पित, लापरवाही ने ले ली 18 साल के बेटे की जान

Electric Scooter : Simple Wave का Review, दमदार परफॉर्मेंस के साथ 243 KM तक रेंज, खूबियां और कीमत भी जानना जरूरी

ChatGPT Users के लिए बड़ी खबर, Plus सब्सक्राइबर्स के लिए GPT-6 Astra का रोलआउट शुरू, जानिए कैसे मिलेगा एक्सेस

LPG Cylinder Booking Rule Changed : अब गांव-शहर में 25 दिन बाद बुक होगा घरेलू गैस सिलेंडर, सरकार ने दी बड़ी राहत

कौन है हरिराम बंसल जिसे दिल्ली बिल्डिंग हादसे में पुलिस ने किया गिरफ्तार?

सभी देखें

सत्या निकेतन बिल्डिंग हादसा : 7 मौतों के बाद CJP की बड़ी मांग, दिल्ली के सभी PG का होगा सेफ्टी ऑडिट

MBBS इंटर्न डॉक्टरों का उग्र प्रदर्शन, CM हाउस घेराव से पहले पुलिस ने चलाया वॉटर कैनन

Donald Trump : ट्रंप का अजीब दावा- 'चांद हमारा है', Space Force की नई यूनिफॉर्म भी चर्चा में, सोशल मीडिया पर खूब उड़ा मजाक

CM डॉ. यादव की लूलू ग्रुप चेयरमैन युसूफ अली से अहम मुलाकात, MP के गेहूं-प्याज और सब्जियों की दुबई में सीधी खरीद पर बनी सहमति

LAC पर भारत-चीन की सेनाओं की बड़ी बैठक, अरुणाचल सेक्टर को लेकर हुई बड़ी चर्चा

अगला लेख