ramcharitmanas

मोदी की चीन को सीधी चेतावनी, खत्म हुआ विस्तारवाद का युग

Updated: शुक्रवार, 3 जुलाई 2020 (14:38 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को चीन को कड़ा संदेश देते हुए सीधी चेतावनी दी है कि अब विस्तारवाद का युग समाप्त हो चुका है। ऐसा कहकर दरअसल, मोदी ने भारत के इरादों को जाहिर कर दिया है कि वह न तो किसी शक्ति से दबने वाला और न ही झुकने वाला है। 
 
हालांकि मोदी के दौरे से चीन की बौखलाहट भी खुलकर सामने आ गई है। उसने कहा है कि जब राजनयिक और सैन्य स्तर पर शांति वार्ता चल रही हो तो ऐसा कदम नहीं उठाना चाहिए। दूसरी ओर, मोदी ने चीन की शांति वार्ता पर ही परोक्ष रूप से सवाल उठा दिया। इतना ही नहीं उन्होंने चीन को 'महाकमजोर' बताते हुए कहा कि कमजोर पक्ष कभी भी शांति की बात नहीं करता। वीरता ही शांति की पहल करती है। 
 
मोदी ने चीन की विस्तारवादी नीति पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि अब विस्तारवाद का युग समाप्त हो गया है। अब विकासवाद का युग है। ऐसा कहकर उन्होंने चीन को यह संदेश देने की कोशिश की कि विकास के रास्ते पर बढ़कर ही कोई देश आगे बढ़ सकता है, तरक्की कर सकता है। 
 
चीन के अपने पड़ोसियों और दुनिया के दूसरे देशों के साथ विवाद जगजाहिर हैं, ऐसे में मोदी ने इशारों ही इशारों में चीन को पूरी दुनिया के लिए खतरा बता दिया। गलवान घाटी में चीन की हरकत को 'आक्रमण' करार देते हुए मोदी ने कहा कि हर आक्रमण के बाद भारत और मजबूत हुआ है। उल्लेखनीय है कि कोरोनावायरस के संक्रमण के बाद अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, ब्रिटेन आदि बड़े देश भी चीन पर सवाल उठा चुके हैं। 
 
भारत के वीर सैनिकों को नमन करते हुए कहा कि लेह-लद्दाख के पत्थर भी भारतीय सैनिकों की वीरता की गवाही देते हैं। गलवान में भी भारतीय सैनिकों ने अद्भुत शौर्य का परिचय दिया है। शांति के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करते हुए मोदी ने कहा कि इसमें कोई संदेह नहीं कि हम बांसुरीधारी कृष्ण के पुजारी हैं, लेकिन उतनी ही शिद्दत से हम 'चक्रधारी' को भी पूजते हैं। अर्थात समय आने पर भारत शत्रु पर प्रहार करने से भी नहीं चूकता। 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

ChatGPT का 80s Photo Trend वायरल, ऐसे बनाएं अपनी तस्वीर को 1980 के दशक की रेट्रो फोटो

इंदौर नगर निगम की हरकत, अपोलो टॉवर सील किया तो बेजुबान कुत्‍तों को भी अंदर कैद कर दिया, लोगों ने दी गालियां

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

iPhone Duo यहां मिल रहा सबसे सस्ता, भारत से करीब 1 लाख रुपए कम है कीमत, iPhone 18 Pro और Pro Max की कीमत भी जानिए

इंदौर में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर राहुल गांधी ने मांगी छात्रों से राय, कहा एजुकेशन सिस्टम में उम्मीद खो चुके स्टूडेंट

सभी देखें

BRICS Summit 2026: पुतिन-जिनपिंग के लिए दिल्ली में अभेद्य सुरक्षा घेरा, 4 लेयर सिक्योरिटी और हाई अलर्ट पर पूरे रूट

FAS की रिपोर्ट देख सो नहीं पाएगा पाकिस्तान, भारत के पास करीब 190 Nuclear Warheads होने का अनुमान, नए मिसाइल सिस्टम से बढ़ सकता है जखीरा

अखिलेश यादव पर BJP का बड़ा हमला, PDA से लेकर रैली रद्द होने तक साधा निशाना, भूपेंद्र चौधरी ने लगाए ये आरोप

सेवा संकल्प अभियान को जनभागीदारी बनाने में जुटे जनप्रतिनिधि, CM योगी ने दिए ये बड़े निर्देश

CM Dashboard Ranking में फिर शाहजहांपुर नंबर-1, रामपुर दूसरे और बरेली तीसरे स्थान पर

अगला लेख