ramcharitmanas
✕

पीएम मोदी का ट्विटर अकाउंट हैक, बिटकॉइन को लेकर किया गया ट्वीट

Updated: बुधवार, 15 दिसंबर 2021 (15:43 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ट्विटर अकाउंट कुछ देर के लिए हैक हो गया। इस पर बिटकॉइन से संबंधित ट्वीट किए गए। इस पर तुरंत एक्शन लिया गया और अब अकाउंट सुरक्षित है।
 
पीएमओ ने कहा कि उस समय किए गए ट्वीट को नजरअंदाज करें। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि प्रधानमंत्री मोदी का व्यक्तिगत ट्विटर हैंडल हैकर्स के हाथ में कितनी देर तक रहा।
हैक किए जाने के बाद किया गया पहला ट्वीट कुछ मिनट बाद ही डिलीट कर दिया गया और एक बार फिर उसी ट्वीट को दोबारा किया गया। इसके बाद इस ट्वीट को भी हटा लिया गया।

आज सुबह 2.11 बजे प्रधानमंत्री के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक स्‍पैम ट्वीट किया गया। इसमें कहा गया, 'भारत ने आधिकारिक रूप से बिटक्वाइन को कानूनी स्‍वीकार्यता दे दी है। सरकार ने आधिकारिक रूप से 500 बिटक्वाइन खरीदे हैं और देश के सभी नागरिकों में बांट रही है। जल्‍दी करें india...... भविष्‍य आज आया है!'

कुछ यूजर्स ने पीएम मोदी के टि्वटर अकाउंट को हैक किए जाने के बाद किए गए ट्वीट के स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं। टि्वटर अकाउंट को हैक कर जो ट्वीट किए गए उसमें लिखा था, 'भारत ने आधिकारिक तौर पर बिटकॉइन को कानूनी मान्यता दे दी है और सरकार भी 500 बीटीसी खरीदकर लोगों में बांट रही है।'

इससे पहले सितंबर 2020 में भी प्रधानमंत्री मोदी की वेबसाइट के ट्विटर अकाउंट के साथ भी ऐसा ही हुआ था। उस समय फालोअर्स से राहत कोष में 'क्रिप्टोकरेंसी' डोनेट करने को कहा गया था।
 
उल्लेखनीय है कि भारत सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी को मान्यता नहीं दी है। सरकार संसद में चल रहे शीतकालीन सत्र में इस पर एक बिल लाने की तैयारी कर रही है। 
 

Show comments

आरक्षण विरोधी आंदोलन पर पूर्ण प्रतिबंध क्यों? हाईकोर्ट ने लगाई दिल्ली पुलिस को फटकार, जानिए क्या है पूरा मामला

पहले 10 लाख जमा किए, IDA ने फिर मांगे 4 लाख रुपए, राहुल गांधी के इंदौर में आयोजन में फिर अड़चन

Hyundai BAYON India : नए SUV का डिजाइन आया सामने, H-Edge लाइटिंग ने खींचा ध्यान; जानें क्या-क्या हुआ कन्फर्म

Samsung Galaxy A18 4G लॉन्च, 50MP कैमरा और 5000mAh बैटरी के साथ आया फोन; जानें कीमत और फीचर्स

Suzuki e-Access खरीदें या नहीं? आराम, बैटरी और रेंज में दमदार, क्या कुछ कमियां भी हैं

सभी देखें

PM मोदी के 76वें जन्मदिन पर UP में दीपोत्सव जैसा माहौल, सीतापुर में मोदी-योगी की आकृति तो मेरठ में 'आशीर्वाद का दीया' बना आकर्षण

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और सीएम डॉ. मोहन यादव ने की सेवा-संकल्प अभियान की शुरुआत, स्वामित्व अधिकार योजना के तहत 50 लाख संपत्तियों की होगी फ्री रजिस्ट्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर जगमगाया मध्यप्रदेश, शिप्रा तट-महाकाल महालोक में एक साथ जलाए गए 33.27 लाख दीये, बना वर्ल्ड रिकॉर्ड

UPI विवाद पर हंसराज विश्वकर्मा का राहुल गांधी-अखिलेश पर निशाना , बोले- दोनों के बीच सांठगांठ

अंबेडकरनगर में 1100 बीघा जमीन पर आकार ले रहा इंडस्ट्रियल कॉरिडोर, पराली से बनेगी बायो गैस

अगला लेख