manglik dosh calculator
✕

पीएम आवास में नरेंद्र मोदी ने लगाया सिंदूर का पौधा, जानिए क्या है इसकी खासियत?

Updated: गुरुवार, 5 जून 2025 (12:55 IST)
World environment day : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को प्रधानमंत्री आवास में सिंदूर का पौधा रोपा। यह पौधा 1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने उन्हें भेंट किया था।
 
पीएम मोदी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि 1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल ही में गुजरात के दौरे पर मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था। पीएम ने इन महिलाओं से वादा किया था कि वे अपने आवास पर यह सिंदूर का पौधा लगाएंगे।
 
उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे उस पौधे को नई दिल्ली के प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है। यह पौधा हमारे देश की नारीशक्ति के शौर्य और प्रेरणा का सशक्त प्रतीक बना रहेगा।
<

1971 के युद्ध में साहस और पराक्रम की अद्भुत मिसाल पेश करने वाली कच्छ की वीरांगना माताओं-बहनों ने हाल ही में गुजरात के दौरे पर मुझे सिंदूर का पौधा भेंट किया था। विश्व पर्यावरण दिवस पर आज मुझे उस पौधे को नई दिल्ली के प्रधानमंत्री आवास में लगाने का सौभाग्य मिला है। यह पौधा हमारे देश… pic.twitter.com/GsHCCNBUVp

— Narendra Modi (@narendramodi) June 5, 2025 >
क्यों खास है सिंदूर का पौधा : पारंपरिक रूप में सिंदूर एक विशेष पेड़ के फल से प्राप्त बीजों से तैयार किया जाता है, जिसे आम बोलचाल में सिंदूर का पेड़ या कमिला वृक्ष (Kamila Tree) कहा जाता है। कमिला फल को संस्कृत में रक्तरोहिणी, हिंदी में सिंदूर फल और अंग्रेजी में Flame of the Forest या Butea Monosperma कहा जाता है। यह पेड़ ज्यादातर भारत, नेपाल और दक्षिण एशिया के अन्य हिस्सों में पाया जाता है। इसके फूल चमकीले लाल या नारंगी होते हैं, जो वसंत में खिलते हैं और होली से पहले गांवों को रंगीन कर देते हैं।
 
इस पेड़ के बीजों से जो पाउडर प्राप्त होता है, वह गहरे नारंगी-लाल रंग का होता है और यही प्राकृतिक सिंदूर का स्रोत है। इसे सुखाकर और पीसकर पारंपरिक सिंदूर तैयार किया जाता है। वर्तमान समय में बाजार में मिलने वाले अधिकतर सिंदूर रासायनिक तत्वों से बनाए जाते हैं, जिनमें पारा (Mercury), लेड (Lead) जैसे हानिकारक तत्व होते हैं। यह त्वचा, आंखों और प्रजनन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं। इसीलिए कमिला फल जैसे प्राकृतिक स्रोतों से बना सिंदूर स्वास्थ्य के लिए बेहतर विकल्प है।
edited by : Nrapendra Gupta 
Photo courtesy : PM Modi X account 
लेखक के बारे में
वेबदुनिया न्यूज डेस्क
वेबदुनिया न्यूज़ डेस्क पर हमारे स्ट्रिंगर्स, विश्वसनीय स्रोतों और अनुभवी पत्रकारों द्वारा तैयार की गई ग्राउंड रिपोर्ट्स, स्पेशल रिपोर्ट्स, साक्षात्कार तथा रीयल-टाइम अपडेट्स को वरिष्ठ संपादकों द्वारा सावधानीपूर्वक जांच-परख कर प्रकाशित किया जाता है।.... और पढ़ें

Show comments

लॉन्च हुआ नया सस्ता इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर, 165 KM तक की रेंज, 1 दिसंबर से शुरू होगी डिलीवरी

झारखंड में रील बनाने की कीमत जान देकर चुकाई, मोबाइल इस्तेमाल से नाराज माता-पिता ने 14 साल की बेटी की हत्या की

WhatsApp से विदेश में भी चलेगा आपका नंबर, ऐप के अंदर ही खरीद सकेंगे डेटा eSIM

कौन सा स्मार्टफोन सॉफ्टवेयर है बेहतर? जानें स्पीड, AI, मल्टीटास्किंग और फीचर्स का अंतर

लोकसभा में 50% बढ़ेंगी सीटें, 2029 से पहले महिला आरक्षण लागू करने की तैयारी, कैबिनेट ने परिसीमन बिल को दी मंजूरी

सभी देखें

परिसीमन बिल को DMK का सपोर्ट, अमित शाह से मिलीं कनिमोझी, कहा- अब हमें कोई आपत्‍ति नहीं, जो चाहते थे वो हुआ

BJP के संपर्क में NCP के 6 सांसद, बगावत का डर या परिसीमन कनेक्‍शन, क्‍या है शरद पवार के यूटर्न की इनसाइड स्टोरी?

योगी जी के नेतृत्व में यूपी में आया 'राम राज्य' : उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन

सनातन परंपरा का उत्सव बन गया है काशी तमिल संगमम : CM योगी

राहुल गांधी महिला विरोधी हैं, 2024 का चुनाव फर्जी था तो इस्तीफा क्यों नहीं देते राहुल-प्रियंका, रविशंकर प्रसाद का हमला

अगला लेख