मंगलवार, 8 जुलाई 2025
  • Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi Mann ki baat Aakashwani
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , गुरुवार, 20 जुलाई 2017 (08:51 IST)

पीएम मोदी के 'मन की बात' से आकाशवाणी ने कमाए 10 करोड़

PM Modi
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रेडियो पर मन की बात कार्यक्रम के जरिए साधारण से साधारण मुद्दों पर देश के लोगों से बात करते हैं और उनके विचार जानते हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से आकाशवाणी ने पिछले दो साल के भीतर 10 करोड़ रुपए की कमाई की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3 अक्टूबर, 2014 से 'मन की बात' कर रहे हैं।  
 
सूचना और प्रसारण राज्‍यमंत्री कर्नल राज्‍यवर्द्धन सिंह राठौड़ ने लोकसभा में लिखित उत्‍तर में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि साल 2016-17 में इस कार्यक्रम के माध्यम से रेडियो को 5.19 करोड़ और उससे पहले साल 4.78 करोड़ का राजस्व हासिल किया।
 
राठौड़ ने बताया कि प्रत्येक महीने का आखिरी रविवार को प्रसारित होने वाले मन की बात कार्यक्रम का 18 क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारण किया जाता है। इस कार्यक्रम से रेडियो के दिन फिर से सुधरने लगे हैं। इंटरनेट और शॉर्ट वेब ट्रांसमीटर के माध्यम से यह कार्यक्रम विदेशों में भी लोकप्रिय हो रहा है। अब इसको अंग्रेजी और संस्कृत में भी प्रसारित किया जाने लगा है।
ये भी पढ़ें
जम्मू-कश्मीर के डोडा में बादल फटने से 6 की मौत