Hanuman Chalisa
✕

आतंकी घुसे, नरेन्द्र मोदी के जम्मू-कश्मीर दौरे पर हाई अलर्ट

Updated: शुक्रवार, 18 मई 2018 (19:27 IST)
जम्मू। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के एक दिवसीय जम्मू कश्मीर के दौरे को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों की चिंता पाक गोलाबारी और पिछले हफ्ते इस ओर घुसे पांच आतंकी हैं, जिन्हें अभी तक तलाशा नहीं जा सका था।
 
प्रधानमंत्री अपने एक दिवसीय दौरे की शुरुआत लेह से करेंगे। उसके बाद प्रधानमंत्री जम्मू विवि के जनरल जोरावरसिंह ऑडिटोरियम जाएंगे। वहां पर प्रधानमंत्री श्री माता वैष्णो देवी यात्रा मार्ग पर बने ताराकोट मार्ग का उद्घाटन करेंगे। वह पकलडुल पनबिजली परियोजना का नींव पत्थर भी रखेंगे। यह उद्घाटन रिमोट से किए जाएंगे।
 
स्कास्ट में होने वाले दीक्षांत समारोह में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे। इसके बाद वह मीरां साहिब स्थित शुरू होने हुए रिंग रोड के काम का शिलान्यास करेंगे। ऐसे में स्कास्ट में अभी से जांच करने की मशीनें तैनात की गई है। स्कास्ट में बम निरोधक दस्तों की मदद से समारोह स्थल की जांच की जा रही है। जिस जगह कार्यक्रम होना है, उसे सील कर दिया गया है। बाबा जित्तो ऑडिटोरियम और जनरल जोरावरसिंह ऑडिटोरियम को एसपीजी पहले ही अपने नियत्रंण में ले चुकी है।
 
लेह के डिप्टी कमिश्नर अवनी लवासा ने प्रधानमंत्री के दौरे की तैयारियों का जायजा लिया है। बैठक में सुरक्षा, वीवीआइपी की पार्किंग, ट्रांसपोर्ट व अन्य तैयारियां पर विचार विमर्श किया गया। प्रधानमंत्री का जम्मू में दो जगहों पर कार्यक्रम है। वह शेर-ए-कश्मीर कृषि, विज्ञान और तकनीक विश्वविद्यालय के छठे दीक्षांत समारोह में भाग लेंगे। सुरक्षा कर्मियों को विशेष पहचान पत्र जारी किए गए हैं।
 
सुरक्षा की समीक्षा के लिए शुक्रवार को हुई मॉक ड्रिल के कारण शहर में अफरातफरी का माहौल रहा था। गाड़ियों के काफिले के साथ सुरक्षा को लेकर भी समीक्षा की गई है और अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों को भी तैनात किया गया है। एयरपोर्ट से लेकर समारोह स्थल तक ट्रैफिक व्यवस्था को भी बदला गया है। एसएसपी विवेक गुप्ता के अनुसार सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए हैं। शुक्रवार से ही अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। कई संवेदनशील क्षेत्रों को भी खंगाला गया है।
 
शहर में भी कई जगहों पर अतिरिक्त नाके लगा दिए गए हैं। शहर के मंदिरों के बाहर भी सुरक्षा बढ़ाई गई है। नगरोटा में नाकों पर सीआरपीएफ को तैनात किया गया है। सीआरपीएफ और पुलिस ने मिलकर नाके लगाए हैं। बार्डर के इलाकों में पुलिस ने सेना और बीएसएफ के साथ मिलकर नाके लगाए हैं।
 
शुक्रवार को श्रीनगर और जम्मू शहरों में कुछ जगहों पर यातायात जाम देखे गए थे क्योंकि कई चेकपॉइंट्स के चलते यातायात को रोका गया था। मोदी अपनी यात्रा के दौरान राज्य के सभी तीन क्षेत्रों का दौरा करेंगे। वह शनिवार को कश्मीर घाटी के बांदीपोरा जिले में 330 मेगावॉट किशनगंगा जलविद्युत विद्युत परियोजना का उद्घाटन करेंगे।
 
वह कारगिल जिले के द्रास क्षेत्र में ज़ोजिला सुरंग की नींव रखेंगे। इस सुरंग के पूरा होने के बाद, घाटी और लद्दाख क्षेत्र के बीच सभी मौसम में यह कनेक्टिविटी प्रदान करेगी जो अन्यथा सर्दियों के महीनों के दौरान कट जाती है। मोदी लेह शहर में सम्मानित लद्दाखी आध्यात्मिक नेता कुशक बकुला की 100वीं जयंती में भी शामिल होंगे।
 
प्रधानमंत्री नई दिल्ली लौटने से पहले रविवार को जम्मू में शेर-ए-कश्मीर कृषि विज्ञान और प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एसकेयूएएसटी) के दीक्षांत समारोह को संबोधित करेंगे।
 
अधिकारी कहते हैं कि प्रधानमंत्री के दौरे के दौरान जम्मू में आतंकी हमलों का खतरा है। दरअसल दो दिन पहले ही जम्मू सीमा से पांच आतंकियों का दस्ता घुसने में कामयाब रहा था। इसकी पुष्टि आप बीएसएफ के डीजीपी ने प्रेस कांफ्रेंस में की थी। यही कारण था कि सारे राज्य में हाई अलर्ट जारी किया गया है। एक अन्य कारण आतंकियों द्वारा केंद्र सरकार के एकतरफा सीजफायर का नकारा जाना भी है।
लेखक के बारे में
सुरेश एस डुग्गर
सुरेश डुग्गर वेबदुनिया के लिए जम्मू कश्मीर से समाचार संकलन के लिए अधिकृत हैं। वे तीन दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं।.... और पढ़ें

Show comments

Tata Punch EV और Nexon EV को कड़ी टक्कर देगी Hyundai की सस्ती EV कार, जानिए कितनी मिलेगी रेंज

PM Kisan 24th Installment : किसानों के खाते में आ गए ₹2,000, पीएम मोदी ने जारी की 19 हजार करोड़ रुपये की किस्त, ऐसे चेक करें अपना स्टेटस

Samsung W27 : धमाका करने आया सैमसंग का सस्ता स्मार्टफोन, कंपनियों के छूटे पसीने

IDBI Bank Privatization : निर्मला सीतारमण का राहुल गांधी पर पलटवार, कांग्रेस राज के बैंक घोटालों की खोली पोल

क्यों गिर रहे सोने-चांदी के भाव? रिकॉर्ड हाई से गोल्ड 51000 सस्ता, सिल्वर 2.33 लाख से अधिक टूटी, क्या खरीदारी का यही है सही मौका या करें इंतजार?

सभी देखें

आंध्रप्रदेश में 10वीं की छात्रा पर आरी से हमला, दायां हाथ कटा, चेहरे, गर्दन, कान पर गंभीर चोटें, दरिंदगी देख दहला सबका दिल

कौन हैं सीएम उमर अब्‍दुल्‍ला की दूसरी बीवी निधि राजदान, कितनी पढ़ी लिखी हैं और पहले किससे हुई थी शादी?

PM नरेंद्र मोदी ने ली एकता परेड की सलामी, देश की सुरक्षा के लिए सजग रहने की दिलाई शपथ

इजरायल में नेतन्याहू या आइसेनकोट, 10 नवंबर को होगा फैसला, आखिर किसकी होगी ताजपोशी?

अगला लेख