suvichar

कावेरी जल प्रबंधन योजना मसौदे को सुप्रीम कोर्ट की मंजूरी

Updated: शुक्रवार, 18 मई 2018 (19:09 IST)
बेंगलुरु। उच्चतम न्यायालय ने कावेरी जल विवाद मामले में केंद्र सरकार की मसौदा योजना को शुक्रवार को मंजूरी दे दी। मुख्य न्यायाधीश दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति एएम खानविलकर और न्यायमूर्ति डीवाई चन्द्रचूड़ की पीठ ने केंद्र सरकार की संशोधित मसौदा योजना को अपने आदेश के अनुरूप पाया है।
 
 
न्यायालय ने कावेरी योजना को अंतिम रूप न दे पाने को लेकर तमिलनाडु द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ दायर अवमानना याचिका को भी खारिज कर दिया। शीर्ष अदालत ने अपने 16 फरवरी के आदेश में केंद्र सरकार को कावेरी प्रबंधन योजना का मसौदा तैयार करने का आदेश दिया था लेकिन निर्धारित समय के भीतर केंद्र ऐसा कर पाने में विफल रहा था।
 
इसके बाद तमिलनाडु ने केंद्र के खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला दर्ज किया था। 
न्यायालय ने कर्नाटक द्वारा तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी को कावेरी नदी का पानी छोड़ने के लिए कावेरी प्रबंधन बोर्ड बनाने का भी केंद्र को आदेश दिया था। (वार्ता)

Show comments

कभी चीन का 'सुब्रत रॉय सहारा', अब उम्रकैद, Evergrande के Hui Ka Yan की कहानी ने क्यों चौंकाया?

राहुल गांधी की मांग के आगे झुकी दिल्ली पुलिस, धरने के बाद NEET पैलेट पीड़ित छात्र साहिल की FIR लिखी

H1N1 Cases: दिल्ली-NCR में 1,700 से ज्यादा मामले, मुंबई में भी तेजी, बच्चों में फ्लू जैसे लक्षण बढ़े, जानें बचाव और कब कराएं टेस्ट

भारत में चीनी के दाम बढ़ने से Pakistan को क्यों दिखा फायदा, दिल्ली के फैसले से क्यों हुआ बैचेन

सांप के डसने से कोमा में जा रहा था एंबुलेंस ड्राइवर, दोस्तों ने 2 घंटे में मारीं 400 थपकियां; 30 इंजेक्शन भी बेअसर

सभी देखें

सतगुरु लाल दास महाराज के 51वें निर्वाण दिवस में पहुंचे CM धामी, बोले- 'सेवा सबसे बड़ा धर्म'

यूपी में माताओं, बहनों और बेटियों को 2 दिन फ्री बस यात्रा, साथ में एक सहयोगी भी मुफ्त, रक्षाबंधन पर CM योगी का बड़ा तोहफा

गुजरात सरकार का बड़ा फैसला, दिव्यांग कर्मचारियों के लिए पदोन्नति में आरक्षण की नीति बनेगी

ट्रंप को झटका, 75 देशों पर वीजा प्रतिबंध के फैसले पर रोक

NEW US Territory, होर्मुज पर ट्रंप का दावा, अमेरिका-ईरान टकराव ने बढ़ाई दुनिया की टेंशन

अगला लेख