dharma sangrah
✕

पीएम मोदी सही, राहुल गलत- खरगे बोले, हम विक्रम बेताल की तरह पीछे लगेंगे

Updated: सोमवार, 13 मार्च 2023 (13:09 IST)
राहुल गांधी के बयान के बाद मचा राजनीतिक घमासान थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को संसद में भी इसे लेकर बहस हुई। वहीं पीएम नरेंद्र मोदी ने राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उनके बयान की आलोचना की। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राज्य सभा में बीजेपी नेता पीयूष गोयल के बयान पर पलटवार किया।

खरगे ने कहा, हमें किसी कॉलेज में डेमोक्रेसी की बात कहने पर देशद्रोही कहा जाता है। विदेश में दिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयानों का जिक्र करते हुए उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधा। राहुल के बयान का समर्थन करते हुए खरगे ने कई आरोप लगा डाले और कहा कि हम विक्रम बेताल की तरह इनके पीछे लगे रहेंगे।

खरगे ने कहा कि अगर पीएम खुद विदेश में ऐसी बात कहें तो सही और राहुल गांधी कहें तो गलत हो जाता है। ये तो उल्टा चोर कोतवाल को डांटने वाली बात हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, 'पीयूष गोयल ने राहुल गांधी के भाषण को अपने ढंग से पेश किया। ये इस देश के डेमोक्रेसी को कुचल रहे हैं। डेमोक्रेसी की जगह बीजेपी के राज में नहीं हैं। हर स्वायत्त निकाय का दुरुपयोग कर रहे हैं'

कैम्ब्रिज में राहुल गांधी के दिए गए भाषण का हवाला देते हुए खरगे ने कहा, 'अगर किसी कॉलेज में डेमोक्रेसी की बात करते हैं तो हमें देशद्रोही कहते हैं। कोरिया में मोदीजी ने 70 साल में जो कुछ इस देश में हुआ, जो इंडस्ट्रियलिस्ट बढ़े, जो इन्वेस्टमेंट हुआ, उसकी निंदा की। कनाडा में कहा कि जो गंदगी फैला गए हैं, मैं उसे साफ़ कर रहा हूं। खरगे ने आगे कहा, 'अगर प्रधानमंत्री खुद विदेश में ऐसी बात कहे तो सही और राहुल गांधी कहें तो गलत हो जाता है'

खरगे ने सदन के अंदर उन्हें न बोलने देने का आरोप लगाते हुए कहा कि अडानी के मुद्दे पर हम जेपीसी बिठाने की मांग कर रहे हैं। मुझे 2 मिनट भी नहीं बोलने दिया गया। पीयूष गोयल को बोलने के लिए 10 मिनट दिया गया। हमारा माइक भी बंद कर दिया गया और हंगामा किया गया। लेकिन हम विक्रम बेताल की तरह इसके पीछे पड़े रहेंगे।
Edited by navin rangiyal

Show comments

QUAD समिट में PM मोदी ने जमीन पर देखा तिरंगा, तुरंत उठाकर जेब में रखा, ट्रंप ने थपथपाई पीठ

राहुल गांधी का BJP-RSS को सत्‍यम शिवम सुंदरम मंत्र, मां सोनिया की किताब की ट्रोलिंग के बाद कहा, प्यार करना भी सीखें

Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

SIR पर चुनाव आयोग के दावों को याचिकाकर्ता ने सुप्रीम कोर्ट में दी चुनौती, कहा- फैसलों पर सर्वसम्मति का कोई रिकॉर्ड नहीं

YouTube पर नवंबर से बदला व्यूज गिनने का तरीका, क्रिएटर्स के लिए क्या है इस बदलाव का मतलब?

सभी देखें

इस्‍तीफे के बाद Nvidia के पूर्व CEO जेनसन हुआंग का परिवार के लिए भावुक संदेश, कहा- मेरी बाकी जिंदगी...

"राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?" कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

दुनिया का इकलौता मंदिर जहां शांत रूप में पूजे जाते हैं भगवान नृसिंह; 6 महीने यहीं होंगे बद्रीनारायण के दर्शन, सीएम धामी की अपील

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने की मां चंबल की आरती, प्रदेश की निरंतर उन्नति, खुशहाली की कामना की

बहरीन हमले पर अमेरिका का पलटवार! ईरान के केशम द्वीप पर एयरस्ट्राइक; होर्मुज स्ट्रेट में बढ़ा तनाव

अगला लेख