• Webdunia Deals
  1. खबर-संसार
  2. समाचार
  3. राष्ट्रीय
  4. PM Modi is man From Nostradamus Prediction: Kirit Somaiya
Written By
Last Modified: नई दिल्ली , मंगलवार, 21 मार्च 2017 (09:02 IST)

नास्त्रेदमस ने जिसके बारे में भविष्यवाणी की थी, वह मोदी ही हैं...

PM Modi
नई दिल्ली। वरिष्ठ भाजपा नेता और लोकसभा सांसद किरीट सोमैया का मानना है कि फ्रांस के मशहूर भविष्यवक्ता नास्त्रेदमस ने पूर्व देश के जिस व्यक्ति के बारे में भविष्यवाणी की थी, वह कोई और नहीं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं।

नास्त्रेदमस ने अपनी भविष्यवाणी में कहा था कि पूर्व देश में एक ऐसा नेता आएगा जो भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा।
 
लोकसभा में अनुदानों के लिए पूरक मांग का जवाब देते हुए सोमैया ने कहा, 'नास्त्रेदमस की यह भविष्यवाणी की पूर्व का एक नेता भारत को एक नई ऊंचाई पर ले जाएगा, वह नेता मोदी ही हैं।'
 
उल्लेखनीय है कि कुछ समय पहले केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू ने भी नास्त्रेदमस की भविष्यवाणी को अपने फेसबुक पर पोस्ट किया था।
ये भी पढ़ें
हमें इराक से वापस नहीं आना चाहिए था: ट्रंप