Daily Horoscope
✕

बिहार को PM मोदी की बड़ी सौगात, गंगा पर नीतीश सेतु का उद्घाटन, अब सफर होगा आसान

Updated: शनिवार, 21 नवंबर 2026 (15:39 IST)
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन राज्यों के दौरे पर हैं। पीएम मोदी पश्चिम बंगाल का दौरा करने के बाद बिहार का पहुंचे और फिर वह यूपी जाएंगे। पीएम मोदी ने बिहार के वैशाली जिले में नीतीश सेतु के साथ-साथ कई दूसरी विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन किया। इनमें सबसे खास नीतीश सेतु है, जिसे पीएम मोदी ने राष्ट्र को समर्पित किया। गंगा नदी पर बना नीतीश सेतु करीब 4280 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हुआ है।
ALSO READ: EPF का नया Systematic Withdrawal Plan : रिटायरमेंट के बाद हर महीने निकाल सकेंगे PF का पैसा, जानिए टैक्स लगेगा या नहीं?
यह एक एक्स्ट्राडोज्ड केबल-स्टे ब्रिज है जो 19.7 किलोमीटर लंबा है। यह पटना जिले में कच्ची दरगाह को वैशाली जिले में बिदुपुर से जोड़ता है। इस परियोजना में 9.7 किलोमीटर लंबा मुख्य पुल और 10 किलोमीटर की संपर्क सड़कें शामिल हैं। इस पुल का नामकरण पूर्व सीएम नीतीश कुमार के नाम पर किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "करीब तीन दशक पहले बिहार ने उम्मीद और विश्वास की नई राह चुनी थी।

जिस बिहार को दशकों तक बदहाली झेलनी पड़ी, उसे आदरणीय नीतीश जी सुशासन का नया भरोसा मिला। नीतीश जी ने इतने वर्षों तक मुख्यमंत्री के तौर पर बिहार की सेवा की और नीतीश जी के आशीर्वाद से इस अभियान को सम्राट चौधरी और उनकी पूरी टीम आगे बढ़ा रहे हैं। इसी क्रम में आज यहां भी हजारों करोड़ों की विकास परियोजनाओं को लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है।
ALSO READ: Donald Trump : ट्रंप का बड़ा दावा, बोले- भारत की तरह अमेरिका में भी ब्याज दरें कम हों तो 15-20% तक पहुंच सकती है GDP ग्रोथ
मुझे पूरा भरोसा है कि मेरे मित्र रामविलास जी की आत्मा जहां भी होगी, वो अभी हम पर फूलों की वर्षा करती होगी क्योंकि उनके सपनों को भी हम साकार कर रहे हैं।"   मोदी ने कहा, "मैं यहां सभी का आभार व्यक्त करता हूं। इतना विशाल जनसमुदाय विकास के प्रति जागृति जीता जागता उदाहरण है। लोक आस्था का महापर्व छठ अभी संपन्न हुआ है। हमारी माता-बहनों ने कठिन वर्त करके परिवार, समाज और जगत के मंगल की कामना की है। अब छठी मइया के आर्शावाद से हम यहां विकास का पर्व मना रहे हैं।

बिहार की इस विकास की यात्रा में हम सबका साथ,सबका विकास का मंत्र लेकर आगे बढ़े हैं। हमें लोकतंत्र की ताकत को जनकल्याण का माध्यम बनाया है और इसलिए आज NDA की सरकार इस कार्यकाल  का एक साल पूरा कर रही है तो इस आयोजन के लिए वैशाली को चुना गया है मैं इस अवसर पर वैशाली और बिहार की मिट्टी को नमन करता हूं।

Show comments

UGC पर सवर्ण नाराज, ओबीसी असहज… UP में भाजपा किसका भरोसा बचाए?

Rahul Gandhi : चुनाव में धांधली का आरोप, फिर बहिष्कार क्यों नहीं करती विपक्षी पार्टियां? राहुल गांधी ने शिकागो में दिया जवाब

Sheikh Hasina : भारत में रह रहीं शेख हसीना दिसंबर में लौटना चाहती हैं बांग्लादेश, पासपोर्ट और प्रत्यर्पण पर नया विवाद

नन्हे हाथी 'राजा' को बचाने के लिए अनंत अंबानी की पहल, असम से जामनगर भेजा विशेष विमान

कूनो में फिर गूंजी किलकारी, बोत्सवाना से आई मादा चीता KOMG 3 ने चार स्वस्थ शावकों को दिया जन्म

सभी देखें

2027 में साल में दो बार होगी राज्य सेवा परीक्षा, MPPSC ने जारी किया कैलेंडर

Rajasthan Panchayat Results: सीएम भजनलाल शर्मा के लिए क्यों खतरे की घंटी? मोदी का चेहरा और अफसरशाही का दांव, फिर कहां चूकी भाजपा?

भोपाल जेल में हर्षित राजपूत की मौत पर बवाल, परिजनों ने होशंगाबाद रोड पर किया चक्काजाम जेल प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

कार-बाइक पर जाति बताने वाले स्टिकर और शब्दों पर बैन, गुजरात सरकार का बड़ा फैसला

Yogi Adityanath : रातभर मां के पार्थिव शरीर के पास बैठे रहे CM योगी, अंतिम बिदाई में निकले आंसू, हरिद्वार में अंतिम संस्कार

अगला लेख