Hanuman Chalisa

जापान में पीएम मोदी बोले- QUAD बेहद प्रभावी, कम समय में दिख रहा है असर

Updated: मंगलवार, 24 मई 2022 (07:42 IST)
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जापान के दो दिवसीय दौरे पर आज क्वाड समिट में हिस्सा ले रहे हैं। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि QUAD बेहद प्रभावी है और कम समय में इसका असर दिख रहा है।
 
पीएम मोदी ने कहा कि इतने कम समय में 'क्वाड' समूह ने विश्व स्तर पर एक महत्तवपूर्ण स्थान बना लिया है। आज 'क्वाड' का दायरा व्यापक हो गया है और स्वरूप प्रभावी हो गया है। हमारा आपसी विश्वास, दृढ़ संकल्प लोकतांत्रिक शक्तियों को नई ऊर्जा और उत्साह दे रहा है।
 
उन्होंने कहा कि 'क्वाड' के स्तर पर हमारे आपसी सहयोग से एक फ्री, ओपन और समावेशी 'इंडो पैसिफिक क्षेत्र' को प्रोत्साहन मिल रहा है। जो हम सभी का साझा उद्देश्य है। पीएम मोदी ने जापान के पीएम फुमियो किशिदा को बेहतरीन मेजबानी के लिए बधाई दी। साथ ही कोरोना महामारी के दौरान भारत में स्वास्थ्य प्रबंधों और दुनिया को सहयोग को लेकर भी चर्चा की।
 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा टोक्यो में क्वाड लीडर्स समिट में शामिल हुए।
 
 
प्रधानमंत्री मोदी इस दौरे पर अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज और जापान के पीएम से फुमियो किशिदा से भी मुलाकात करेंगे। 
 

Show comments

2.50 लाख रुपए में आएगी Royal Enfield की नई Adventure Bike! Himalayan 440 में मिलेंगे 443cc इंजन और 21-इंच व्हील

₹1.10 लाख में आया नया Electric Scooter, 243 KM की रेंज और 70 लीटर स्टोरेज ने मचाई हलचल

अलर्ट हो जाओ इंदौर... बड़ी होटलों- डेयरियों में दूध के प्रोडक्‍ट्स असुरक्षित, जांच के बाद आई रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

क्या होती है टेस्टोस्टेरोन जांच? अमेरिका में सैनिकों के लिए इसे क्यों किया गया अनिवार्य

जेंडर चेंज कर पुरुष से बनी औरत, किन्‍नर लेडी अघोरी के बारे में हो रहे कई खुलासे, उज्‍जैन में चिता का मांस खाने पर हुई थी FIR

Weather Update: दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके क्षेत्र में कैसा रहेगा मौसम

उत्तराखंड: सीएम धामी ने 9.91 लाख से अधिक पेंशनर्स के खातों में ट्रांसफर किए 147 करोड़, 5,605 नए लाभार्थी भी जुड़े

नेपाल में चमत्कार; बाढ़ के 9 दिन बाद सुरंग से जिंदा निकाले गए 2 लोग, अभी भी फंसे हैं सैकड़ों वर्कर

स्वतंत्र भारद्वाज के वायरल वीडियो पर बवाल, निशु आजाद के पिता पर हमले को लेकर CJP ने घेरा थाना

यूपी में योगी सरकार का बड़ा 'सेवा संकल्प अभियान', 17 सितंबर से गांव-गांव होंगे जनसेवा के कार्यक्रम

अगला लेख